{"_id":"66412f556bb08914dc0387e7","slug":"the-villagers-surrounded-the-young-man-who-came-to-meet-the-girl-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-115146-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: युवती से मिलने आए युवक को ग्रामीणों ने घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: युवती से मिलने आए युवक को ग्रामीणों ने घेरा
Mon, 13 May 2024 02:36 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 13 May 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र के एक गांव में एक युवती के घर उससे मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने घेर कर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया। युवती व युवती के परिजन पुलिस चौकी पर पहुंचे। युवती के विरोध करने पर पुलिस ने युवक को उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया।
क्षेत्र के गांव में रविवार की दोपहर युवती के घर पर गंगीरी अलीगढ़ का युवक उससे मिलने के लिए पहुंचा। जिसकी जानकारी आस-पास के ग्रामीणों को हुई। इस पर लोग एकत्रित हो गए और उसे पकड़ लिया। मामले की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक को ग्रामीणों ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस युवक को लेकर नदरई चौकी पर पहुंची। युवती और उसके परिजन चौकी पर पहुंच गए। उन्होंने उसके हिरासत में लेने का विरोध किया और उसे छोड़ने के लिए कहा। जिस पर अधिकारियों को मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने युवक के परिजन को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी राम वकील सिंह ने बताया कि युवती व उसके परिजनों की युवक से कोई शिकायत नहीं है।दोनों बालिग है। युवक को उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।