{"_id":"6a70e80aa5031a8f4d0a1424","slug":"the-villagers-of-chirmoli-who-have-been-battling-waterlogging-for-20-years-marched-on-foot-to-the-block-agra-news-c-421-1-sagr1013-13935-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: 20 वर्षों से जलभराव से जूझ रहे चिरमोली के ग्रामीणों का ब्लॉक तक पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: 20 वर्षों से जलभराव से जूझ रहे चिरमोली के ग्रामीणों का ब्लॉक तक पैदल मार्च
विज्ञापन
अकोला ब्लॉक पर धरना देते भारतीय किसान मजदूर यूनियन (भारत)और चिरमोली के ग्रामीण।
अकोला। जलभराव की समस्या से 20 वर्षों से जूझ रहे चिरमोली गांव के लोगों का सोमवार को सब्र टूट गया। भारतीय किसान मजदूर यूनियन (भारत) के नेतृत्व में ग्रामीणों ने गांव से अकोला ब्लॉक तक पैदल मार्च निकाला। समस्या के समाधान की मांग करते हुए ब्लॉक परिसर में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव की वाल्मीकि बस्ती एवं जाटव बस्ती में पिछले 20 वर्षों से जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। बारिश के दिनों में तो घरों, गलियों और रास्तों में पानी भर जाने से लोगों का आना-जाना मुश्किल हो जाता है। लगभग एक माह पूर्व जिलाधिकारी को भी ज्ञापन सौंपा गया था। इसके बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। नाराज ग्रामीणों ने भारतीय किसान मजदूर यूनियन (भारत) के तहसील अध्यक्ष चौधरी वीरपाल सिंह चाहर के नेतृत्व में पैदल मार्च निकालने के साथ ब्लॉक परिसर में धरना शुरू कर दिया है।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि यदि अब भी प्रशासन नहीं जागा तो भारतीय किसान मजदूर यूनियन (भारत) बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगा। कहा कि जब तक चिरमोली के ग्रामीणों को जलभराव की समस्या से स्थायी राहत नहीं मिलती, तब तक संगठन का संघर्ष जारी रहेगा। वहीं, खंड विकास अधिकारी अकोला अरुण कुमार सिंह ने बताया कि चिरमोली गांव के लोगों ने जलभराव की समस्या के लिए ज्ञापन दिया है। ब्लॉक और राजस्व विभाग की टीम भेजकर समस्या दूर कराई जाएगी। धरने में आगरा मंडल के अध्यक्ष चौधरी हेमवीर सिंह, जिलाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह, प्रदेश प्रभारी सुरेंद्र सिंह फौजी, युवा जिलाध्यक्ष कन्हैया सक्सेना, तेजवीर सिंह, धर्मेंद्र चौधरी, छितरिया सिंह, गौरी शंकर, अमर सिंह, गिरीश कुमार, विष्णु चौधरी, सुरेश कुमार, सुखवीर सिंह, बने सिंह, मानिकचंद, बबीता आदि रहीं।