{"_id":"64a07bdd76ebba55bc07e7a4","slug":"the-villagers-caught-the-thief-and-handed-him-over-to-the-police-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-1269-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ग्रामीणों ने चोर को पकड़कर किया पुलिस के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ग्रामीणों ने चोर को पकड़कर किया पुलिस के हवाले
Sun, 02 Jul 2023 12:47 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 02 Jul 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र के गंगावास गांव में 29 जून की रात चोरी करने के लिए घर में घुसे चोर को परिवार के सदस्यों ने ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ लिया। आरोपी की पिटाई के बाद ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजे जाने की कार्रवाई की। गंगावास गांव निवासी ओम प्रकाश के मकान में 29 जून की रात चोरी की नियत से एक चोर घुसा। इस दौरान परिवार के सदस्य छत पर सो रहे थे। लेकिन कमरों के ताला तोड़े जाने पर होने वाली आवाज से उनकी नींद खुल गई। परिवार के सदस्यों ने शोर मचाया, इस पर गांव के लोग मौके पर एकत्र हो गए। इस दौरान भाग रहे चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। चोर के पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। साथ ही उसकी जमकर पिटाई गई। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने सौप दिया। आरोपी से पूछताछ करने के बाद पुलिस उसे थाने ले गई। पूछताछ में पकड़े गए चोर ने अपना नाम मोनू निवासी चोइया थाना मारहरा एटा बताया।
कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी को जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है। मकान स्वामी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी को जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है। मकान स्वामी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन