फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The victory in women's hockey has infused new enthusiasm in the sports fraternity of Agra.

Agra News: महिला हॉकी में जीत ने आगरा की खेल पौध में भरा नया जोश

Fri, 05 Jun 2026 02:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 05 Jun 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
The victory in women's hockey has infused new enthusiasm in the sports fraternity of Agra.
हॉकी मैच पर प्रतिक्रिया
आगरा। भारतीय महिला अंडर-18 हॉकी टीम ने एशिया कप चैंपियनशिप में सिंगापुर को 25-0 से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस रिकॉर्ड जीत ने जिले में भी युवा खिलाड़ियों में नया जोश भर दिया है। खिलाड़ियों का कहना है कि इस जीत से उनके हौसले बढ़े हैं।
विज्ञापन


हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के पुत्र अशोक ध्यानचंद का आगरा से गहरा नाता है। उन्होंने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि भारतीय महिला अंडर-18 टीम का प्रदर्शन भारतीय हॉकी की उसी आक्रामक और कलात्मक शैली की झलक है, जिसने कभी दुनिया को भारत का लोहा मानने पर मजबूर कर दिया था। यह जीत उस गौरवशाली परंपरा की याद दिलाती है जिसकी नींव एक सदी पहले रखी गई थी। 3 जून, 1926 को भी भारतीय हॉकी टीम ने विदेशी धरती पर शानदार प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और आगरा निवासी जगबीर सिंह ने इसे भारतीय हॉकी की परंपरागत आक्रामक शैली की वापसी का प्रतीक कहा। उन्होंने कोच रानी रामपाल की रणनीति की सराहना की। कहा कि रानी रामपाल ने टीम को निडर होकर खेलने की मानसिकता दी है। उन्होंने कहा कि नौशीन नाज दस गोल के साथ टूर्नामेंट की शीर्ष स्कोरर बनी हैं। भारतीय महिला अंडर-18 टीम शुक्रवार को चीन के खिलाफ सेमीफाइनल खेलेगी। पुरुष अंडर-18 टीम का मुकाबला पाकिस्तान से होगा। दोनों मुकाबले बेहद महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिकाओं के लिए प्रेरणा
ऐसी उपलब्धियां जमीनी स्तर पर खेल रही बालिकाओं के लिए बड़ी प्रेरणा होती हैं। आगरा में भी बड़ी संख्या में बेटियां हॉकी खेल रही हैं। -संजय गौतम, सचिव, जिला हॉकी संघ
---
बहुत गर्व महसूस हुआ
भारतीय टीम का खेल देखकर बहुत गर्व महसूस हुआ। इससे हम जैसी खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है। अब हम पहले से ज्यादा मेहनत करेंगे ताकि एक दिन भारत की जर्सी पहनकर देश का नाम रोशन कर सकें। - शिवानी, युवा हॉकी खिलाड़ी

-----
नई पीढ़ी के लिए बड़ा संदेश
भारतीय महिला टीम की यह जीत सभी लड़कियों के लिए प्रेरणा है। यह जीत हमारी पीढ़ी के लिए एक बड़ा संदेश है कि सपने सच हो सकते हैं। - मधु, नेशनल, हॉकी प्लेयर।
------

हॉकी मैच पर प्रतिक्रिया

हॉकी मैच पर प्रतिक्रिया

हॉकी मैच पर प्रतिक्रिया

हॉकी मैच पर प्रतिक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed