फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The unveiling of the statue of Ahilyabai Holkar and the proposed public meeting of the Chief Minister on 30th, the District Magistrate inspected the venue and security arrangements, and gave necessary instructions to the officials.

Agra News: अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति अनावरण व सीएम की प्रस्तावित जनसभा 30 को, जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल व सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Fri, 19 Jun 2026 01:40 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
The unveiling of the statue of Ahilyabai Holkar and the proposed public meeting of the Chief Minister on 30th, the District Magistrate inspected the venue and security arrangements, and gave necessary instructions to the officials.
एत्मादपुर। कस्बा में अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर उनकी मूर्ति अनावरण व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 30 जून को प्रस्तावित जनसभा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी मनीष बंसल ने एत्मादपुर पहुंचकर प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं के लिए लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

एत्मादपुर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा अनावरण एवं जनसभा कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के शामिल होने की संभावना है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मॉडल स्कूल के मैदान, पार्किंग स्थल, मूर्ति स्थापना स्थल सहित अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समय रहते सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने बताया कि मुख्यमंत्री और लोकसभा अध्यक्ष ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सैद्धांतिक सहमति दे दी है, जिससे प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों को और गति दी जा रही है। एसडीएम सुमित कुमार, एसीपी देवेश सिंह, तहसीलदार देवेंद्र प्रताप समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed