फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The transporter had already expressed fear for his life.The transporter had already expressed fear for his life.

Agra News: ट्रांसपोर्टर ने पहले ही जताया था जान का खतरा

Sun, 05 Apr 2026 02:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 05 Apr 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
The transporter had already expressed fear for his life.The transporter had already expressed fear for his life.
आगरा। असगर अली को काफी समय से जीएसटी अधिकारी से समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा था। दो दिन पूर्व ही उन्होंने मीडियाकर्मियों से बात कर खुद की जान का खतरा जताया था। पुलिस ने जब परिजन को घटना का सीसीटीवी दिखाया तो परिजन का शक और गहरा हो गया है। अंतिम संस्कार के बाद परिजन नामजद तहरीर देने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

असगर अली के भतीजे अरशद ने बताया कि चाचा को काफी दिनों से समझौते का दबाव बनाया जा रहा था। बात नहीं मानने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी जा रही थी। आरोपी महिला अधिकारी का पति नगर निगम में प्रमुख पद पर है। कुछ दिन पूर्व महिला अधिकारी के पति ने सादा कपड़ाें में पुलिसकर्मियों के साथ रोका था। शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहा था।
विज्ञापन

चाचा के कॉल करने पर परिवार के कुछ युवक गए थे। वहां कथित पुलिसकर्मियों में से एक ने परिवार के युवक के मुंह पर पिस्टल तान दी थी। दो दिन पूर्व चाचा ने मीडिया के सामने अपनी जान को खतरा जताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी देख गहराया शक
अरशद ने बताया कि पुलिस ने उन्हें और परिजन को सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग दिखाई है। चाचा की 2:56 पर परिवार से बात हुई है। इसके बाद वह सड़क के किनारे खड़े हैं। 2 मिनट के अंदर एक तेज रफ्तार कार पीछे से आई। कट मार कर आरोपी ने चाचा को टक्कर मारी और कार लेकर भाग निकला। दो घंटे तक वह सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े रहे। सही समय पर इलाज नहीं मिल पाने से उनकी मौत हुई है। सीसीटीवी देखने के बाद मामला हत्या का ही लग रहा है। रविवार को आरोपी महिला अधिकारी और अन्य के खिलाफ नामजद तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराएंगे।

पत्नी कई बार हुईं बेहोश
असगर के परिवार में पत्नी साबिरा बेगम और तीन बेटे सजमन, अजमन और अब्दुल अली हैं। तीनों बेटे भी पिता का काम में हाथ बंटाते थे। असगर ने काफी मेहनत कर ट्रांसपोर्ट के काम में पकड़ बनाई थी। जयपुर के दुकानदारों से अच्छे संबंध हो गए थे। आगरा के जूता कारोबारियों से माल लेकर जयपुर पहुंचाने की जिम्मेदारी असगर ही संभालते थे। सुबह परिजन ने पत्नी साबिरा को पहले हादसे में घायल होने की सूचना दी थी। इसके बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। दोपहर बाद उन्हें पति की मौत का पता चला तो वह गश खाकर गिर पड़ीं। उनका रोना देख मोहल्ले के लोगों की आंखें भी नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed