फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The traders of Jarar told their problems to the MLA and former minister.

Agra News: विधायक एवं पूर्वमंत्री से जरार के व्यापारियों ने बताईं समस्याएं

Tue, 24 Mar 2026 02:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 24 Mar 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
The traders of Jarar told their problems to the MLA and former minister.
जरार के कारोबारी एवं मंडी सचिव के साथ बातचीत करते पूर्व केबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह एवं बाह कीवि
बाह। दुकानें बनने से पहले जरार की नई मंडी में खरीद की व्यवस्था लागू होने पर कारोबारियों ने घर पर खरीदे गए अनाज को लाने में अतिरिक्त खर्च और सुरक्षा का सवाल उठाया है। बाह की विधायक पक्षालिका सिंह एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह ने कारोबारियों की मंडी सचिव से वार्ता कराकर समस्या के समाधान के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन




जरार की नई मंडी में गल्ला रखने के लिए दुकानें नहीं बनी हैं। मंडी में खरीद की व्यवस्था लागू किए जाने पर परेशान कारोबारी जरार के समाजसेवी उमेश सिसौदिया के नेतृत्व में बाह की विधायक पक्षालिका सिंह, पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह से मिले। उन्होंने मंडी सचिव प्रवीन कुमार यादव को बुला कर कारोबारियों से वार्ता कराई। सचिव को समस्या समाधान के निर्देश दिए। कारोबारियों को खरीदा गया अनाज रखने को टिनसेड बनाने के लिए जमीन दिए जाने पर सहमति बन गई। इसके बाद सचिव ने मंडी में टिनशेड की जगह के लिए स्थलीय निरीक्षण कर कारोबारियों से वार्ता की। इस दौरान गल्ला कारोबारी सतीश गुप्ता, रजत गुप्ता, प्रहलाद गुप्ता, आलोक गुप्ता, राजकुमार, पदम किशोर और सुरेंद्र कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed