फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The three-day satsang of 'Jai Bhumiya Baba' concluded with a huge feast; renowned bhajan singers enthralled the audience.

Agra News: भजनों की अमृत वर्षा से सराबोर हुई झाड़े की गढ़ी, तीन दिवसीय ‘जय भूमिया बाबा’ के सत्संग की विशाल भंडारे के साथ पूर्णाहुति, नामी भजन गायकों ने बांधा समां

Thu, 07 May 2026 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
The three-day satsang of 'Jai Bhumiya Baba' concluded with a huge feast; renowned bhajan singers enthralled the audience.
जय भूमियाँ बाबा सत्संग मे भजन के माध्यम से सत्कर्म का सन्देश देते संत
बटेश्वर। तीर्थ बटेश्वर क्षेत्र के ग्राम पंचायत फरेरा स्थित झाड़े की गढ़ी में आयोजित तीन दिवसीय जय भूमिया बाबा सत्संग समारोह का बुधवार को भव्य समापन हुआ। सोमवार से शुरू हुए इस धार्मिक अनुष्ठान के अंतिम दिन न केवल भक्ति की बयार बही, बल्कि भजनों के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का प्रयास भी किया गया।
विज्ञापन

समारोह की अध्यक्षता धौलपुर, सैंपऊ से आए सुप्रसिद्ध भजन गायक विवेक साहब ने की। उनके साथ मध्य प्रदेश से आए शिरोमणि साहब, ग्वालियर के श्याम व पुष्प साहब, फर्रुखाबाद के जितेंद्र साहब और आगरा के मुरली साहब ने अपनी मधुर आवाज में भजनों की अमृत वर्षा की।विशेष रूप से ढली जा रही है उम्र धीरे-धीरे... जैसे मार्मिक भजनों के जरिए कलाकारों ने मानवीय जीवन की नश्वरता का संदेश दिया। उन्होंने ग्रामीणों को प्रेरित किया कि भौतिक सुखों के बीच ईश्वर की भक्ति और सत्कर्म ही जीवन का असली आधार हैं। सत्संग की समाप्ति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों स्त्री-पुरुषों और बच्चों ने प्रसादी ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया। समापन के अवसर पर पंडाल श्रद्धालुओं की भीड़ से खचाखच भरा नजर आया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रामेश्वर, चूरामन, जगदीश प्रसाद, राजवीर, जसवंत सिंह, बलबीर सिंह, सुल्तान सिंह, सुखलाल, फौरन सिंह, रनवीर सिंह, शिवराज सिंह, शंभू दयाल, रामदास, राजू सिंह, विनोद कुमार, ज्ञान सिंह सहित आयोजन समिति व क्षेत्र के गणमान्य लोगों का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed