फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The third royal bath of the Naga sadhus took place with gaiety

गाजे-बाजे के साथ हुआ नागा साधुओं का तीसरा शाही स्नान

Mon, 22 Nov 2021 01:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
The third royal bath of the Naga sadhus took place with gaiety
बटेश्वर को मिले पांचवे कुम्भ का दर्जा, ताकि लौट सके प्राचीन वैभव, गाजे बाजे के साथ हुआ नागाओं का ती - फोटो : Agra Dehat
बाह। बटेश्वर को पांचवें महाकुंभ का दर्जा दिलाने के लिए दिगंबर निर्मोही अखाडे़ के महामंडलेश्वर बाबा बालक दास के नेतृत्व में तीसरा व अंतिम शाही स्नान रविवार को हुआ। इसके बाद उन्होंने कहा कि पांचवें महाकुंभ का दर्जा मिलने से बटेश्वर का वैभव लौटेगा। इसके लिए साधु-संतों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे।
विज्ञापन

रविवर को सुबह आठ बजे बटेश्वर के ब्रह्मलालजी मंदिर से विभिन्न अखाड़ों के साधु और संत सप्त कोषीय परिक्रमा पर निकले। शौरीपुर, मोरहारी, कलींजर, स्याइच, हनुमान गढ़ी, मनमथ, गोकुलनाथ आदि देवालयों के दर्शन-पूजन के बाद शिव मंदिर शृंखला के घाट पर पहुंचे। परिक्रमा मार्ग पर साधु-संतों ने अपने अस्त्र-शस्त्रों का प्रदर्शन किया। यमुना में तीसरा शाही स्नान किया और नदी की निर्मलता के लिए जन जागरण अभियान चलाने का संकल्प दिलाया। ब्रह्मलालजी मंदिर में पूजा की।
विज्ञापन

शाही स्नान के बाद बाबा बालकदास ने बटेश्वर में पांटून पुल निर्माण के लिए किए गए विधायक के प्रयासों की प्रशंसा की। बोले पुल बनने से बटेश्वर की रौनक बढे़गी। मेले में सफाई और परिक्रमा मार्ग को दुरुस्त कराने के लिए उन्होंने जिलापंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया का भी आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ब्रज की काशी में रविवार को दौज पर्व पर आस्था और भक्ति से भरे हजारों की संख्या में श्रद्धालु यमुना मैया में स्नान के लिए पहुंचे। हर-हर-बम-बम के जयघोष और घंटों की घनघनाहट के बीच सुख समृद्धि के लिए लोगों ने भगवान शिव की शरण में मत्था टेका। श्रद्धालुओं ने गौरीशंकर और ब्रह्मलालजी मंदिर में दर्शन पूजन किया।
उधर, बटेश्वर मेले में 375 साल पुरानी ब्रह्मलालजी महाराज की शृंगार पूजा की परंपरा का निर्वहन भदावर राज घराने के प्रतिनिधि अरिदमन सिंह ने रविवार को किया। मंदिर के पुजारी जय प्रकाश गोस्वामी, राकेश बाजपेयी ने मंत्रोच्चारण के बीच पूजा अर्चना कराई। शृंगार पूजा के बाद ब्रह्मलालजी महाराज के मंदिर के पट लोगों के लिए खोले गए।

पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह ने कहा कि मेला और बटेश्वर के विकास और पर्यटन के विस्तार के लिए स्टेट फेयर का दर्जा दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह चौहान, हर नारायन सिंह भदौरिया, प्रदीप भदौरिया, लालू तोमर, सौदान सिंह भदौरिया, शत्रुघ्न भदौरिया, रामनरेश कठेरिया, अल्केंद्र जादौन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed