{"_id":"66996d7c0de149a51b087597","slug":"the-thieves-took-away-the-earrings-and-pendants-of-the-asha-worker-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-120870-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: टप्पेबाज ले गए आशा कार्यकर्ता के कुंडल और पैंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: टप्पेबाज ले गए आशा कार्यकर्ता के कुंडल और पैंडल
Fri, 19 Jul 2024 01:01 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 19 Jul 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
कुरावली।
एक ई-रिक्शाा में बैठे दो टप्पेबाजों ने एक आशा कार्यकर्ता को अपनी बातों में फंसा लिया। महिला को रुपयों का लालच देकर कुंडल और पैंडल लेकर गायब हो गए। ठगी का पता लगने के बाद पीड़िता ने थाने पहुंच कर तहरीर दी।
थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर निवासी आशा कार्यकर्ता मिथलेश ने बृहस्पतिवार की दोपहर आवश्यक कार्य से खंड विकास कार्यालय जा रही थीं। वह बस स्टैंड से कार्यालय जाने के लिए एक ई-रिक्शा में बैठी थीं। रास्ते में ई रिक्शा में बैठे दो टप्पेबाजों ने बातचीत करना शरू कर दिया। इस बीच बारिश भी शुरू हो गई। टप्पेबाजो ने महिला को एक थैला दिया और कहा कि इसमें उसके कुछ जरूरी कागजात और नोटों की गड्डियां हैं। बारिश हो रही है, गड्डियां भींग जाएंगी। इसके बाद टप्पेबाजों ने महिला को रुपयों का लालच देकर कान के कुंडल और पैंडल उतरवा लिया। खंड विकास कार्यालय आया तो टप्पेबाज तेजी के साथ ई-रिक्शा से उतर कर चले गए। महिला ने टप्पेबाजों को बाइक से जाते देखा तो शक हुआ। थैला खोला तो देखा कि उसमें नोटो की गड्डी की जगह कागज के टुकड़े भरे थे। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।