फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The temperature reached 40 degree Celsius, people were suffering

40 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, बेहाल रहे लोग

Sat, 17 Jul 2021 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
The temperature reached 40 degree Celsius, people were suffering
मैनपुरी। गर्मी से परेशान लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को हर दिन गर्मी का ही सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। दिन में अधिकतम तापमान और उमस के चलते लोग बेहाल रहे। शाम को भी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

जुलाई का एक पखवाड़ा खत्म हो चुका है, लेकिन अब तक जिले में मानसून सक्रिय नहीं हुआ है। ऐसे में हर दिन लोग गर्मी से जूझ रहे हैं। शनिवार को गर्मी ने एक बार फिर लोगों की परेशानी बढ़ा दी। अधिकतम तापमान बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दिनभर तेज धूप के साथ उमस भी लोगों को बेहाल करती रही।
विज्ञापन

तापमान और उमस इतनी ज्यादा थी कि कूलर और पंखे भी लोगों को राहत नहीं दिला सके। दिनभर गर्मी से लोग परेशान होते रहे। शाम को लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। हाल ये रहा कि शाम को भी तापमान अधिक होने के चलते गर्मी का अहसास होता रहा। दिन में खेतों में काम करने वाले किसानों और घर से बाहर निकले लोगों को भी मुश्किलें उठानी पड़ीं। लाख प्रयास के बाद भी उन्हें राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं आई आंधी, सतर्क रहे लोग
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने शनिवार को मैनपुरी में आंधी का अलर्ट जारी किया था। अलर्ट के चलते प्रशासन और किसान सतर्क रहे। लेकिन शनिवार को देर शाम तक आंधी नहीं आई। इससे पूर्वानुमान सटीक साबित नहीं हो सका। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि 19 जुलाई से 21 जुलाई के बीच बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed