फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The teenager went away after falling in love on Facebook

Agra News: फेसबुक पर प्यार के बाद संभल चली गई किशोरी

Tue, 14 Mar 2023 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 14 Mar 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
The teenager went away after falling in love on Facebook
मैनपुरी। झुग्गी बस्ती में रहने वाली किशोरी को फेसबुक पर संभल के युवक से प्यार हो गया। किशोरी उसके साथ चली गई। रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने किशोरी को ढूंढ निकाला। सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पीड़िता के बयान दर्ज कराए गए हैं।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र की झुग्गी बस्ती में रहने वाली किशोरी फेसबुक पर संभल के युवक के प्यार में पड़ गई। करीब छह माह तक दोनों के बीच बातचीत होती रही। इस बारे में परिवार के लोगों को भनक तक नहीं लग सकी। 28 फरवरी को किशोरी फैजान खान निवासी मझोला संभल के साथ चली गई। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं लगा। इसके बाद परिजन ने कोतवाली में तहरीर देकर पुत्री के अगवा करने का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन



सोमवार को चौकी इंचार्ज रेलवे गेट विपिन तोमर ने आरोपी युवक को ईशन नदी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर उसने फेसबुक से हुई दोस्ती और प्यार के बारे में बताया। पुलिस ने किशोरी को भी ढूंढ निकाला। सोमवार को उसका मेडिकल कराया गया। पुलिस ने न्यायालय में बयान दर्ज कराए। पुलिस ने आरोपी फैजान को न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed