{"_id":"6671d098cc6e0a5f9b0f9d52","slug":"the-teams-of-nagla-makund-and-nagla-jangi-won-the-matches-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-119265-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नगला मकुंद और नगला जंगी की टीमों ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नगला मकुंद और नगला जंगी की टीमों ने जीते मैच
Tue, 18 Jun 2024 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 18 Jun 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। करहल के नगला कूंड़ में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। मंगलवार को दो मुकाबले हुए। पहल मुकाबले मं नगला मकुंद ने नगला कूंड को 33 रनों से हराया। वहीं दूसरे मुकाबले में नगला जंगी ने एमनपुर को 18 रनों से हराकर अगले चरण में जगह बनाई। नगला मकुंद के अंकित और नगला जंगी के प्रिंस को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। पहला मैच नगला मकुंद और नगला कूंड़ के बीच खेला गया। नगला मकुंद ने पहले खलते हुए 163 रन बनाए। टीम ने सलामी बल्लेबाज आंनद के 55 रन और अंकित के 48 रनों की तूफानी पारी की मदद से बड़ा स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नगला कूंड़ की टीम 130 रनों पर ही सिमट गई। नगला कूंड़ की तरफ से सीटू ने 48 रन की पारी खोली। नगला मकुंद ने यह मैचु 33 रनों से जीत लिया। ऑल राउंडर अंकित को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरा मैच नगला जंगी और एमनपुर के बीच खेला गया। नगला जंगी ने पहले खेलते हुए 118 रन बनाए। टीम कीत रफ से प्रिंस ने 47 रन की शानदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमनपुर की टीम 100 रन ही बना सकी। एमनपुर ने यह मुकाबला 18 रनों से जीत लिया। टीम की तरफ से ऋषि ने 20 रन बनाए। शानदार प्रदर्शन के लिए नगला जंगी के प्रिंस को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायरिंग रोहित और सीटू ने की। स्कोरिंग गौतम ने की। इस मौके पर अनिल यादव, रवी यादव, पंकज यादव, पूता, प्रदीप, बिट्टू, राजीव आदि लोग मौजूद रहे।