{"_id":"6748afc4b29745e0b3074c0e","slug":"the-team-that-came-to-collect-electricity-bill-in-aunchha-was-attacked-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-127821-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: औंछा में बिजली का बिल वसूलने पहुंची टीम पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: औंछा में बिजली का बिल वसूलने पहुंची टीम पर हमला
Thu, 28 Nov 2024 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 28 Nov 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। कस्बा औंछा में बुधवार दोपहर बकाया बिजली के बिल की वसूली के लिए गई टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। टीम के कर्मियों को पीटकर भगा दिया गया। थाने पहुंच कर लाइनमैन की ओर से तहरीर दी गई। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विद्युत उपकेंद्र औंछा में तैनात संविदाकर्मी लाइनमैन रनवीर सिंह दोपहर को टीम के प्रवीन कुमार, अशोक कुमार के साथ बकाया बिल वसूली अभियान के लिए गए थे। ये लोग सुमन सक्सेना का बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटने की बात कहने लगे। इसी बात पर महिला के पुत्र जीतू सक्सेना, अतेंद्र और सतेंद्र ने गाली गलौज करते हुए हमला कर दिया। सभी ने लाइनमैन व टीम के अन्य लोगों को पीटा। शोर सुनकर वहां भीड़ जुट गई। आरोपियों ने पिटाई के बाद जान की धमकी देकर टीम को भगा दिया। लाइनमैन रनवीर व अन्य साथियों का पुलिस ने मेडिकल कराया। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।