{"_id":"654e70a0b3aaded8ee0d1007","slug":"the-team-that-came-for-measurement-got-possession-of-the-land-of-manure-pits-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-7299-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पैमाइश करने पहुंची टीम को खाद के गड्ढों की जमीन पर मिला कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पैमाइश करने पहुंची टीम को खाद के गड्ढों की जमीन पर मिला कब्जा
Fri, 10 Nov 2023 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 10 Nov 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
पैमाइश करने पहुंची टीम को खाद के गड्ढों की जमीन पर मिला कब्जा
- शिकायत पर एडीएम ने दिए थे जांच कर कार्रवाई के आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। तहसील भोगांव क्षेत्र के गांव रतनपुर बरा में शुक्रवार को राजस्व विभाग की टीम सरकारी भूमि की पैमाइश करने पहुंची। पैमाइश में खाद के गड्ढों की जमीन पर कब्जा मिला। टीम कार्रवाई के लिए अपनी रिपोर्ट उप जिलाधिकारी भोगांव को सौंपेगी। एडीएम के आदेश पर टीम पैमाइश करने पहुंची थी।
गांव रतनपुर बरा निवासी वेदप्रकाश मिश्रा ने बृहस्पतिवार को एडीएम रामजी मिश्रा को शिकायती पत्र सौंपा था। कहा था कि उनके गांव में गाटा संख्या 512 की भूमि खाद के गड्ढों के नाम अंकित है। इस भूमि पर गाटा संख्या 513 में सर्वेश सिंह यादव ने जबरन मिला लिया है। इस पर खेती की जा रही है। सरकारी जमीन पर खड़े शीशम के पेड़ कटवाने का भी उन्होंने आरोप लगाया था। मामले में एडीएम ने एसडीएम भोगांव को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए थे।
एसडीएम भोगांव संध्या शर्मा के आदेश पर सुबह 10 बजे ही राजस्व विभाग की टीम गांव रतनपुर बरा पहुंची। टीम ने भूमि की पैमाइश की तो खाद के गड्ढों की जमीन पर कब्जा मिला। इस भूमि पर आलू की फसल बोई गई थी। टीम ने पैमाइश कर सरकारी भूमि का चिह्नांकन किया। टीम ने कार्रवाई के लिए अपनी रिपोर्ट उप जिलाधिकारी भोगांव को सौंपी है। शिकायकर्ता वेदप्रकाश मिश्रा ने कब्जा खाली करवाने के साथ ही कड़ी कार्रवाई करने की मांग टीम से की।