फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The teacher conducted an indecent search of the girl students

UP: 500 रुपये के लिए शिक्षिका ने पार की मर्यादा, छात्राओं संग किया ऐसा काम...रात में दाैड़े-दाैड़े पहुंचे अफसर

Fri, 14 Feb 2025 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Fri, 14 Feb 2025 11:35 PM IST
सार

मामला कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का है। 500 रुपये के लिए शिक्षिका ने छात्राओं संग हद पार कर दी। जानकारी होने पर अधिकारियों ने रात में ही स्कूल की ओर दाैड़ लगा दी।

विज्ञापन
The teacher conducted an indecent search of the girl students
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की शिक्षिका ने बृहस्पतिवार को रात के समय 500 रुपये चोरी हो जाने पर छात्राओं की अमर्यादित तरीके से तलाशी ली। इस दौरान विरोध करने पर उनकी पिटाई भी की।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने आरोपी शिक्षिका को विद्यालय से हटा दिया है। मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित की गई है। पुलिस ने वार्डन की तहरीर के आधार पर आरोपी शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


विद्यालय की पूर्णकालिक शिक्षिका साधना के 500 रुपये चोरी हो गए। शक के आधार पर शिक्षिका ने विद्यालय की आठ-10 छात्राओं की अमर्यादित तरीके से तलाशी ली। विरोध करने पर उनकी पिटाई कर दी। कक्षा छह की एक छात्रा को टिनशेड में लिटा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्डन ने शिक्षिका की इस हरकत की जानकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी को दी। सूचना पर बीएसए सूर्य प्रताप सिंह, एसडीएम संजीव कुमार, सीओ सहावर शाहिदा नसरीन रात के समय ही विद्यालय पहुंच गए। इसके बाद आरोपी शिक्षिका को तत्काल विद्यालय से हटा दिया। 


बीएसए ने मामले की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी सोरों प्रीती गोयल को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। वार्डन ने आरोपी शिक्षिका के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed