{"_id":"60d8bcd58ebc3ec75a7acfca","slug":"the-supply-of-amanpur-town-and-rural-area-remained-disrupted-for-the-second-day-as-well-kasganj-news-agr497499671","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी बाधित रही अमांपुर कस्बा और ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी बाधित रही अमांपुर कस्बा और ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति
विज्ञापन
अमांपुर (कासगंज)। कस्बा और ग्रामीण क्षेत्र में दूसरे दिन भी विद्युत संकट रहा। शनिवार को शॉर्ट सर्किट से उपकेंद्र में लगी आग के बाद दूसरे दिन तक टीमें काम में लगी रहीं, लेकिन आपूर्ति सुचारु करने में सफलता नहीं मिल सकी है। भीषण गर्मी में विद्युत संकट से लोग परेशान रहे। कस्बा में पेयजल संकट भी रहा।
विद्युत उपकेंद्र में आग लग जाने के बाद केबिल और मशीनें जल गई। विभाग ने देर शाम तक नई मशीनें मंगाईं। उसके बाद संसाधन दुरुस्त करने का काम शुरू किया। अमांपुर और बीनपुर फीडर पूरी तरह से बंद रहे। देर शाम ग्रामीण क्षेत्र के अन्य फीडर से कस्बा को आपूर्ति देने की कोशिश की, लेकिन जैसे ही आपूर्ति सुचारु की तो कुछ ही देर बाद खंभों पर लगीं प्लास्टिक कोडेड केबिलें जल उठीं।
इसके बाद फिर से व्यवस्था बिगड़ गई। रविवार को दिनभर नई मशीनें लगाने और केबलें बदलने का काम चलता रहा, लेकिन कार्य कर रहीं टीमों को सफलता नहीं मिल पाई। बिजली के संकट से कस्बा के लोग परेशान हैं। भीषण गर्मी में कूलर पंखे नहीं चल पा रहे हैं। इनवर्टर भी जवाब दे चुके हैं। पेयजल का संकट भी रहा।