फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The sun showed its attitude as soon as the west wind stopped.

Agra News: पछुआ की रफ्तार थमते ही सूरज ने दिखाए तेवर

Sun, 09 Feb 2025 09:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 09 Feb 2025 09:28 PM IST
विज्ञापन
The sun showed its attitude as soon as the west wind stopped.
कासगंज। जिले में चार दिन से परेशान कर रही पछुआ हवा की रफ्तार थमने के साथ ही रविवार को सूरज ने अपने तेवर दिखा दिए। अधिकतम पारा एक डिग्री उछल कर 26 डिग्री पर आ गया। मौसम विभाग ने पारा चढ़ने के साथ गर्मी बढ़ने का अलर्ट दिया है। आने वाले तीन दिनों में पारा 30 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

जिले में चार दिन से तेज पछुआ हवा चल रही थी। 20 से 25 किमी तक की रफ्तार से हवा चलने से ठंड बढ़ गई। लेकिन रविवार को मौसम में बदलाव देखा गया। पछुआ हवा की रफ्तार कम हो गई। छह से सात किमी की रफ्तार से हवा चली। इससे सुबह के समय न्यूनतम पारा 9 डिग्री तक रहा। दोपहर 2 बजे अधिकतम पारा एक डिग्री चढ़कर 26 डिग्री तक पहुंच गया। शाम 4 बजे तक पारा इसी स्तर पर बना रहा। इससे मौसम में गर्माहट बढ़ गई। लाेगों को अपने गरम कपड़ों को उतरना पड़ा। शाम के समय हल्के बादल छाने से पारे में कुछ गिरावट आना शुरू हुई। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले तीन दिनों में पारा चढ़ने से गर्मी बढेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed