फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The structure of the Kheria ROB will be altered; new girders will be installed.

Agra News: बदलेगा खेरिया आरओबी का ढांचा, नए गर्डर लगेंगे

Thu, 22 Oct 2026 02:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 22 Oct 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
The structure of the Kheria ROB will be altered; new girders will be installed.
ईदगाह - खेरिया आरओबी पर दीवार बनाते मजदूर - फोटो : File Photo
आगरा। ईदगाह-खेरिया रेल ओवरब्रिज (आरओबी) का पूरा ढांचा बदलने की तैयारी है। पुराने ओपन वेब गर्डर हटाकर उनकी जगह कंपोजिट गर्डर लगाए जाएंगे। इससे आरओबी की मौजूदा बनावट नई आकृति में नजर आएगी। गर्डर बदलने का काम शुरू करने के लिए रेलवे ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन


आरओबी के आसपास लोगों का आवागमन जारी रहने के कारण रेलवे सुरक्षा के इंतजाम कर रहा है। किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए निर्माण स्थल के पास दीवार बनाई जा रही है। इससे लोगों को कार्यस्थल की ओर जाने से रोका जा सकेगा। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि गर्डर बदलने के दौरान लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दोनों ओर दीवार बनाई जा रही है। इस पर गेट भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लोगों के आवागमन से आरओबी निर्माण का कार्य प्रभावित हो रहा है। बुधवार को रेलवे की ओर से आरओबी को कई जगह से टिनशेड लगाकर रास्ता रोका गया। उसके बावजूद लोग लांघकर निकलते नजर आए। हालांकि मौके पर टीएसआई राजेंद्र त्यागी अपनी टीम के साथ मौजूद थे। उन्होंने लोगों को समझाया कि वे यहां होकर न निकलें। मौके पर मौजूद रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि स्पॉन तैयार किए गए हैं। 90 दिन में इस कार्य को पूरा किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो स्थानों में गर्डर का ढांचा स्थापित किया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत एक हिस्से में पांच और दूसरे हिस्से में सात गर्डर लगाए जाने की तैयारी है। इसके लिए गर्डर मौके पर रखे गए हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, काम के दौरान जरूरत के मुताबिक अभी ट्रेनों का दो-दो घंटे का ब्लॉक लेकर निर्माण कार्य किया जाएगा। बता दें कि इसे 10 करोड़ की लागत से पूरा किया जाना है। 15 जनवरी तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।

ईदगाह - खेरिया आरओबी पर दीवार बनाते मजदूर

ईदगाह - खेरिया आरओबी पर दीवार बनाते मजदूर- फोटो : File Photo

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed