फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The strength of the structure of the trauma center building should be checked

Agra News: ट्रॉमा सेंटर के भवन के ढांचे की मजबूती की जांच हो

Sat, 13 Sep 2025 02:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 13 Sep 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
The strength of the structure of the trauma center building should be checked
फोटो 25 कासगंज में ट्रामा सेंटर का निरीक्षण करते नोडल अ​धिकारी भूपेंद्र एस चौधरी स्रोत सूचना वि
कासगंज। जिले के नोडल अधिकारी एवं आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग भूपेंद्र एस चौधरी ने जिलाधिकारी प्रणय सिंह के साथ जिला अस्पताल में निर्माणाधीन ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने जिलाधिकारी को भवन के बीम, पिलर और स्ट्रक्चर (ढांचे) की मजबूती की जांच कराने के निर्देश दिए।नोडल अधिकारी ने कहा कि समय सीमा के अंतर्गत ट्रॉमा सेंटर का निर्माण किया जाए। भवन में एलिवेशन का काम सही तरीके से हो। फायर एग्जिट ढंग से बनाया जाए। प्रोजेक्ट पूरा होने पर उन्होंने थर्ड पार्टी से जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विशेषकर भवन के ढांचे की मजबूती का आकलन कर लिया जाए। नोडल अधिकारी ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में भी जानकारी ली। चिकित्सकों की तैनाती के संबंध में पूछा। सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल ने उन्हें सारी स्थितियों के बारे में बताया। उन्होंने निर्माणदायी संस्था को निर्देश दिए कि वे समय से गुणवत्ता के साथ कार्य को पूरा करें। इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर संजीव कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक संजीव सक्सेना सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed