{"_id":"69c05a617e2e51cf9a0aeb87","slug":"the-stage-for-the-grand-match-will-be-set-today-at-the-karahi-kabaddi-festival-agra-news-c-421-1-fsk1001-4077-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कराही कबड्डी महोत्सव में आज सजेगा महामुकाबले का मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कराही कबड्डी महोत्सव में आज सजेगा महामुकाबले का मंच
विज्ञापन
कबड्डी महोत्सव
फतेहपुर सीकरी। कराही में चल रहे तीन दिवसीय कबड्डी महोत्सव का रोमांच अपने चरम पर है। सोमवार को इस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। देशभर से आए खिलाड़ियों और दर्शकों के हुजूम ने पूरे क्षेत्र को खेलमय बना दिया है। आज होने वाले निर्णायक मुकाबलों में कबड्डी जगत के कई बड़े सितारे अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे।
सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए देश के नामचीन दिग्गज जुटेंगे, जिनमें राहुल चौधरी (स्टार रेडर), दीपक हुड्डा (पूर्व भारतीय कप्तान), संजीव बालियान (प्रसिद्ध कोच), सोनिका नागर (महिला स्टार खिलाड़ी) शामिल होंगे। आज पुरुष और महिला वर्ग की कुल 8 टीमें खिताब के लिए पसीना बहाएंगी।
सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमें
पुरुष वर्ग राधे बेधा एकेडमी (जूनियर), राधे बेधा अलीगढ़ ए, ड्रीम कबड्डी एकेडमी (मथुरा), लोहागढ़ भरतपुर (सीनियर)। महिला वर्ग कन्नौज खेलो इंडिया केंद्र, सोनीपत (हरियाणा), आगरा गर्ल्स हॉस्टल, जयपुर (राजस्थान)।
विज्ञापन
बेटियों के दमखम ने जीता दिल
इस महोत्सव में महिला कबड्डी विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। आधुनिक मैट पर लड़कियों के शानदार डिफेंस और रेड ने दर्शकों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया। रविवार को खेले गए मुकाबलों में सीसीएस अकोला ने बजरंग क्लब आगरा को हराया, जबकि केवीएस अकादमी भरतपुर ने कानपुर की टीम को शिकस्त देकर अपनी स्थिति मजबूत की। रविवार को खेलों का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पोनिया ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा, अब गांवों की प्रतिभाएं पारंपरिक मिट्टी के खेल से निकलकर आधुनिक मैट पर अपनी पहचान बना रही हैं। यह उनके उज्ज्वल भविष्य और भारतीय खेल जगत की बदलती तस्वीर का संकेत है।