{"_id":"6afb6dc6bda88ae5470bb280","slug":"the-sounds-of-young-cricketers-will-once-again-echo-on-the-field-agra-news-c-25-agr1067-1214466-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मैदान पर फिर गूंजेगी नन्हे क्रिकेटरों की गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मैदान पर फिर गूंजेगी नन्हे क्रिकेटरों की गूंज
Tue, 17 Nov 2026 02:25 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 17 Nov 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
पोस्टर का विमोचन करते पदाधिकारी
आगरा। स्कूली क्रिकेट को नई पहचान और उभरती प्रतिभाओं को मंच देने के लिए सुरेश विभव फाउंडेशन की ओर से श्री सुरेश विभव मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट लीग के तीसरे संस्करण का आयोजन 4 से 11 दिसंबर तक किया जाएगा। सेंट जोंस कॉलेज क्रिकेट मैदान पर होने वाली इस प्रतियोगिता में आठ स्कूलों की टीमें जोर आजमाइश करेंगी।
सोमवार को गांधी नगर स्थित एक रेस्तरां में टूर्नामेंट के पोस्टर का विमोचन किया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष सुमित विभव ने बताया कि आठ टीमों को दो पूल में बांटा गया है। लीग मुकाबलों के बाद दोनों पूल की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। समिति के सदस्य पराग गौतम ने बताया कि यह टूर्नामेंट इनविटेशन कप होगा, जिसमें भाग लेने वाली किसी भी टीम से कोई प्रवेश शुल्क नहीं लिए जाएगा। इस दौरान बिजेंद्र पाल सिंह, आशीष गर्ग और राजीव जैन सहित विभिन्न स्कूलों के पीटीआई प्रमुख रूप से मौजूद रहे।