Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The sound of joy rang out even louder than the firecrackers; the birth of a daughter lit up Diwali.

Agra News: पटाखों से भी तेज रही खुशियों की आवाज, बेटी के जन्म से रोशन हुई दिवाली

Tue, 10 Nov 2026 06:02 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
The sound of joy rang out even louder than the firecrackers; the birth of a daughter lit up Diwali.
लक्ष्मी के पूजन के दिन बेटी के जन्म
आगरा। धन की देवी लक्ष्मी के पूजन के दिन बेटी के जन्म लेने से खुशियां दोगुनी हो गईं। जिला महिला चिकित्सालय में जन्मीं बेटियों का परिवार में भव्य स्वागत किया। किसी ने नवजात काे घर ले जाने के लिए स्वागत में गाड़ी सजाई तो कोई अस्पताल परिसर में ही मिठाई बांट खुशियां मनाता नजर आया। परिजन ने इसे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मानते हुए बेटियों को हर्ष मनाया।
विज्ञापन


शाहगंज, इंदिरा कॉलोनी निवासी सुंदरी ने बताया कि उनकी यह दूसरी बेटी है। पर्व पर बेटी के आगमन से दोहरी खुशी मिली है। उन्होंने अपनी नवजात का नाम लक्ष्मी रखा है। वहीं प्रेमनगर निवासी पूनम का कहना है कि उनके पास पहले से एक बेटा है और वह हमेशा से चाहती थीं कि परिवार में बेटी भी हो। दिवाली के दिन बेटी के जन्म से उनका यह सपना पूरा हो गया है। शाहगंज निवासी रीना ने भी अपनी बेटी के जन्म पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसका नाम माता के नाम पर रखने की बात कही। संवाद
विज्ञापन

जिला अस्पताल में जन्म चार बेटियां
शनिवार रात 12 बजे से लेकर रविवार रात 12 बजे तक (24 घंटे में) 4 बेटियों का जिला अस्पताल में जन्म हुआ। सभी सामान्य प्रसव से हुईं। इसके अलावा निजी अस्पतालों में भी बेटियों का जन्म हुआ है। धन की देवी लक्ष्मी के पर्व पर बेटियों के आगमन का परिवार ने जमकर स्वागत किया। जिला अस्पताल में जन्मी अपनी दूसरी बेटी को घर ले जाने के लिए इंदिरा नगर शाहगंज निवासी राजकुमार अपनी गाड़ी सजाकर लाए थे। कहते हैं बेटियां भाग्यशाली नहीं बल्कि सौभाग्यशाली लोगों के यहां जन्म लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



दीपोत्सव पर जन्मी सभी बच्चियों और उनके परिजन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दिवाली के अवसर पर अस्पताल में बेटियों का जन्म होना बेहद सुखद और शुभ है। हमारी ओर से सभी माताओं और नवजात शिशुओं को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं और शुभकामनाएं दी गई हैं। डॉ. पुष्पलता, अधीक्षक, जिला महिला चिकित्सालय

लक्ष्मी के पूजन के दिन बेटी के जन्म

लक्ष्मी के पूजन के दिन बेटी के जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed