फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The slogan of 'as many as there are, as many shares' echoed in the Vanchit Adhikar Rally.

Agra News: वंचित अधिकार रैली में गूंजा जितनी संख्या, उतनी हिस्सेदारी का नारा

Sun, 11 Jan 2026 02:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 11 Jan 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
The slogan of 'as many as there are, as many shares' echoed in the Vanchit Adhikar Rally.
किरावली अतिपिछड़ा बंचित अधिकार रैली में मौजूद भीड़ फोटो संवाद किरावली
किरावली (आगरा)। जनसेवा दल के तत्वाववधान में जन लोक मोर्चा ने शनिवार को किरावली के रामवीर क्रीड़ा स्थल पर वंचित अधिकार रैली की। जनसेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनेश ठाकुर ने जिसकी जितनी संख्या, उसकी उतनी हिस्सेदारी का नारा दिया।
विज्ञापन


रैली में जनसेवा दल, राष्ट्रीय समता दल, पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी, सबका दल यूनाइटेड, लोकतांत्रिक सुरक्षा पार्टी, युवा सत्ता पार्टी, भारत एकता पार्टी, वीर फूलन देवी जन संगठन सहित अनेक घटक दलों की एकजुटता देखने को मिली। जनसेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यह वंचित समाज के अधिकारों की आबाज है। कहा कि अब सेन, सविता, नंदवंशी, कश्यप, मौर्य, कुशवाहा, निषाद, लोहार, बढ़ई, पाल, प्रजापति, तेली, धोबी, कहार और समस्त अति पिछड़ा समाज अब चुप नहीं रहेगा।
विज्ञापन




राजकुमार सैनी पूर्व सांसद एवं लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वंचित समाज अब जाग चुका है। संस्थापक अध्यक्ष पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी बीपी अशोक ने कहा मैंने व्यवस्था को भीतर से देखा है और उसकी असमानता को जाना है। वंचित समाज के बिना न्याय संभव नहीं। राजेश सिद्धार्थ राष्ट्रीय अध्यक्ष पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी ने कहा यह मंच सामाजिक क्रांति की नींव है। चौधरी नलिन सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा सत्ता पार्टी ने कहा लोकतंत्र तभी मजबूत होता है जब अंतिम व्यक्ति सत्ता में पहुंचे। प्रमोद लोधी राष्ट्रीय अध्यक्ष सबका दल यूनाइटेड ने कहा अति पिछड़ा समाज अब हाशिये पर नहीं रहेगा। रमेश मल्हार राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर फुलन देवी संगठन ने कहा फुलन देवी की लड़ाई आज करोड़ों वंचितों की लड़ाई बन चुकी है। मोतीलाल शास्त्री राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय समता दल ने कहा समता के बिना लोकतंत्र खोखला है। मौके पर राजकुमार कश्यप, पवन कुमार सविता, राम लखन सिंह, वासुदेव सविता, जसवीर सिंह सोनी, विजय कुमार वर्मा, मोतीलाल, गोपाल सिंह कुशवाहा, अरविंद ठाकुर डॉ. संजय सेन, रामलखन सविता, पवन सविता, गीतम सिंह, रोशनलाल, श्रीभगवान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed