{"_id":"687fcb06ee9c19c1830f509f","slug":"the-second-phase-of-admission-process-for-iti-will-start-on-24th-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-134803-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आईटीआई में दूसरे चरण के प्रवेश प्रक्रिया शुरू 24 तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आईटीआई में दूसरे चरण के प्रवेश प्रक्रिया शुरू 24 तक
विज्ञापन
कासगंज। आईटीआई में दूसरे चरण के लिए सीटों का आवंटन होने के साथ प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चयनित छात्र 24 जुलाई तक संस्थानों में जाकर प्रवेश करा सकेंगे।
राजकीय आईटीआई किसरौली में 596 सीटों के लिए पहले चरण में 336 सीटों का आवंटन किया गया था। इसमें से 190 छात्रों ने प्रवेश लिया। दूसरे चरण के लिए 128 सीटों को आवंटित किया गया है। राजकीय आईटीआई पटियाली 222 सीटों में पहले चरण में 152 सीट आवंटित की गई। इनमें से 67 छात्रों ने प्रवेश लिया। दूसरे चरण के लिए 66 सीट आवंटित की गई है। अमांपुर आईटीआई 210 सीटों के लिए 36 सीट आवंटित की गई। इनमें से 19 छात्रों ने प्रवेश लिया। दूसरे चरण के लिए 13 सीट आवंटित की गई हैं।
ये ट्रेड हैं जिले में संचालित
राजकीय आईटीआई किसरौली- फिटर, विद्युत कार, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, रेफ्रिजरेटर एंड एसी, मशीनिस्ट, मैकेनिक मोटर व्हीकल, वायरमैन, वेल्डर, कोपा, आशुलिपिक हिंदी, सिलाई, बेसिक कॉस्मेटोलॉजी, इलेक्ट्रिक व्हीकल,एडवांस प्लंबिग,रोबोटिक्टस के ट्रेड हैं।
विज्ञापन
राजकीय आईटीआई पटियाली में फिटर, विद्युत कार, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, रेफ्रिजरेटर एंड एसी, मशीनिस्ट, मैकेनिक मोटर व्हीकल, वायरमैन, वेल्डर, कोपा, आशुलिपिक हिंदी, मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स एवं फैशन टेक्नोलॉजी ट्रेड हैं।
पीपी मॉडल अमांपुर आईटीआई- इलेक्ट्रीशियन, फिटर, कोपा, एफटी का ट्रेड हैं।
आईटीआई में दूसरे चरण की प्रवेश प्रकिया शुरू हो गई है। 24 जुलाई तक छात्र संस्थान प्रमाणपत्रों की जांच कराने के बाद प्रवेश ले सकते हैँ- जहीर आलम, प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई, किसरौली