फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The scrap collector broke the door and stole lakhs of rupees.

Agra News: कबाड़ बीनने वाले ने दरवाजे तोड़कर की थी लाखों की चोरी

Wed, 07 Jan 2026 02:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
The scrap collector broke the door and stole lakhs of rupees.
आगरा। कबाड़ बीनने वाले ने कचहरी घाट में बंद घर का दरवाजा तोड़कर लाखों की चोरी को अंजाम दिया था। घटना के तीन दिनों के भीतर थाना छत्ता पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी के गहने, लैपटॉप, टैबलेट और नकदी बरामद हुई है। आरोपी ने बताया कि वह नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करता है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कचहरी घाट क्षेत्र की सूबेदार गली निवासी ज्योति गोयल ने तीन जनवरी को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि उनके पति की मृत्यु हो चुकी है। बेटा बंगलूरु में इंजीनियर है। वह घर में अकेली रहती हैं और घर के नीचे दुकान में दोना-पत्तल आदि बेचती हैं। 3 जनवरी की सुबह 10 बजे वह घर पर ताला लगाकर दुकान गई थीं। दोपहर 1:30 बजे जब वह खाना खाने घर आईं तो कमरे का पीछे का दरवाजा टूटा हुआ था। अंदर अलमारी से लैपटॉप, टैबलेट, एक लाख रुपये और सोने चांदी के गहने चोरी हो चुके थे। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि पुलिस ने सदर के सेवला चावली चक्की के पास रहने वाले सागर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी किया लैपटॉप, टैबलेट, 4 पायल, सोने की दो चेन, चांदी की चेन और अन्य गहने व 6984 रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

नशे की लत ने बनाया चोर
पुलिस पूछताछ में आरोपी सागर ने बताया कि उसे नशे की लत है। वह कबाड़ बीनने के बहाने थैला लेकर घूमता है। बंद मकान देखकर उसमें चोरी करता था। आरोपी हर वक्त नशे में रहता है। उसने चोरी करते समय कीमती सामान के साथ घर में रखी झाड़ू और अन्य सामान तक चोरी कर लिया था। आरोपी के परिजन आगरा में नहीं रहते।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed