{"_id":"6287d3bedb7d422ffe00b1a4","slug":"the-scavengers-snatched-the-cash-kept-in-the-bag-from-the-old-couple-mainpuri-news-agr53419040","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध दंपती से नकदी से रखा थैला छीन ले गए टप्पेबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध दंपती से नकदी से रखा थैला छीन ले गए टप्पेबाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेवर। शुक्रवार की दोपहर बैंक से रुपये निकालने के बाद घर जा रहे वृद्ध दंपती को बाइक सवार टप्पेबाजों ने बातों में उलझा लिया। मौका लगते ही थैला छीन कर भाग गए। दंपती ने बताया कि नातिन की शादी के लिए बैंक से 70 हजार रुपये निकाल थे। पुलिस ने टप्पेबाजों की तलाश शुरू कर दी है।
क्षेत्र के गांव नगला गडू निवासी 68 वर्षीय रामभरोसे की नातिन राखी की बरात एक जून को आनी है। सोमवार को लगुन जानी है। आयोजन में होने वाले खर्च के लिए शुक्रवार को रामभरोसे पत्नी गंगाश्री को साथ लेकर फर्रुखाबाद रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा आए थे। वहां से 70 हजार रुपये निकालने के बाद थैले में रख लिए। दोपहर के समय वृद्ध दंपती पैदल ही टाकीज वाली गली में पहुंचे थे तभी एक बाइक सवार दो युवक वहां आए और रुक गए। वृद्ध दंपती को बातों में उलझा लिया। इस बीच मौका पाकर एक टप्पेबाज ने वृद्ध के हाथ में पकड़ा थैला छीन लिया और छिबरामऊ रोड की ओर भाग गया। वृद्ध दंपती अचानक हुई घटना से सहम गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। पीड़ित दंपती ने थाने में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जल्द ही थैला ले जाने वालों का पता लगाकर पकड़ा जाएगा।