फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The roof collapses in Dhandhupura many people injured

आगरा में हादसा: जन्मदिन की पार्टी के दौरान मकान की छत ढही, दो की मौत, कई घायल

Tue, 24 Aug 2021 12:44 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 24 Aug 2021 12:44 AM IST
सार

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि गजेंद्र हरि वर्मा मकान में रहते नहीं हैं। उनके परिचित गांव धांधूपुरा के अनिकेत चौधरी का रविवार को जन्मदिन था। उसने गजेंद्र हरि वर्मा के मकान में पार्टी आयोजित की थी। छत पर पार्टी चल रही थी। 50-60 रिश्तेदार और दोस्त आए थे। डीजे पर डांस किया जा रहा था।

विज्ञापन
The roof collapses in Dhandhupura many people injured
मकान की छत गिरने से हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में ताजगंज के गांव धांधूपुरा स्थित आरपी नगर कॉलोनी में रविवार रात को जन्मदिन पार्टी के दौरान गजेंद्र हरि वर्मा के दो मंजिला मकान की छत भरभराकर गिर गई। हादसे में 17 लोग मलबे में दब गए। हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। ग्रामीणों ने दबे लोगों को बाहर निकाला। बाद में पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से दो की मौत हो गई।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि गजेंद्र हरि वर्मा मकान में रहते नहीं हैं। उनके परिचित गांव धांधूपुरा के अनिकेत चौधरी का रविवार को जन्मदिन था। उसने गजेंद्र हरि वर्मा के मकान में पार्टी आयोजित की थी। छत पर पार्टी चल रही थी। 50-60 रिश्तेदार और दोस्त आए थे। डीजे पर डांस किया जा रहा था।
विज्ञापन


रात तकरीबन साढ़े नौ बजे लोगों के भार की वजह से पुराने मकान की गार्डर और पत्थर की छत भरभराकर गिर गई। दूसरी मंजिल की छत गिरने से पहली मंजिल की छत भी ढह गई। लोग भूतल पर आकर गिरे। सभी मलबे में दब गए। हादसे के बाद चीखपुकार मचने पर ग्रामीण आ गए। बाद में थाना ताजगंज की फोर्स और दमकलकर्मी भी पहुंच गए। उन्होंने बचाव कार्य के बाद लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी पर एसएसपी मुनिराज जी. और जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह सहित अन्य पुलिस प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। उन्होंने राहत कार्य की जानकारी ली। वहीं राज्य मंत्री चौधरी उदयभान सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने हादसे की जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि दो युवकों गांव धांधूपुरा निवासी मंजीत (24) और अरुण (22) की मौत हुई है। 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों का निजी अस्पताल और एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार कराया जा रहा है। 


मुख्यमंत्री तक पहुंचा मामला, राहत और बचाव कार्य के निर्देश
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धांधूपुरा में हुए हादसे की जानकारी पर जिला प्रशासन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। घायलों के उचित उपचार और मकान से मलबा हटाने को कहा है। 

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कान्हा के सिर सजेगा मुस्लिम कारीगरों के हाथों बना मुकुट, रेशम के धागे और जरी का काम लगाएंगे 'चार चांद'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed