फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The road was blocked for the CM, causing inconvenience to the public due to the jam.

Agra News: सीएम के लिए रोका रास्ता, जाम से जनता हुई बेहाल

Sun, 08 Mar 2026 02:28 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
The road was blocked for the CM, causing inconvenience to the public due to the jam.
सीएम के आने पर लगा जाम। 
आगरा। मेट्रो के काम से परेशान लोगों के लिए शनिवार दोपहर मुख्यमंत्री के आगमन पर रोका गया ट्रैफिक मुसीबत बन गया। हाईवे स्थित सिकंदरा पर वाहनों को रोकने से भीषण जाम लग गया। पांच मिनट का रास्ता तय करने में लोगों को एक घंटा लग गया। जाम में वाहनों में फंसे लोग बेहाल हो गए। एंबुलेंस भी सायरन बजाती रहीं, लेकिन निकलने का रास्ता नहीं मिला।
विज्ञापन


शनिवार सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खेरिया एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से उनका काफिला ईदगाह चौराहे से टैंक चाैराहा, माल रोड होते हुए अमर होटल पहुंचा। उनके आगमन से पहले मार्ग पर 15 मिनट पहले ही जगह-जगह रस्सी लगाकर पुलिस ने यातायात रोक दिया। ईदगाह बस अड्डा, अवंतीबाई चौराहा, मेहर टाॅकीज तिराहा आदि जगहों पर राहगीरों को 15 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। इससे वाहनों की लंबी लाइन लग गईं। मुख्यमंत्री समन्वय बैठक के बाद दोपहर 12:40 बजे अमर होटल से निकले। उनका काफिला दोपहर 1 बजे खेरिया होते हुए टाटा गेट से राम नगर पुलिया होते हुए बोदला, सिकंदरा से हाईवे स्थित यथार्थ हास्पिटल पहुंचा।
विज्ञापन

इस दौरान हाईवे पर सिकंदरा से गुरुद्वारा के बीच वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। इससे सिकंदरा चाैराहा, सिकंदरा आरओबी और गुरुद्वारा गुरु का ताल पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। आईएसबीटी से सिकंदरा की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात चल रहा था। मगर सिकंदरा पर वाहन रोके जाने की वजह से जाम लग गया। गर्मी में दो पहिया वाहन चालक परेशान हो गए। वहीं सब्जी मंडी की तरफ से आने वाले लोग गाड़ियों में फंसे हुए थे। दोपहर में 2 बजे मुख्यमंत्री का काफिला केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड पर बनाए गए हेलीपैड पर पहुंचा। इसके बाद ही हाईवे पर यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


-। सिकंदरा पर जाम, गुरुद्वारा आरओबी से निकले
आईएसबीटी की तरफ से आने वाले वाहन चालकों ने सिकंदरा की तरफ जाने वाले रास्ते पर जाम देखकर अपना रास्ता बदला। आवास विकास काॅलोनी के सेक्टर 12, 11, करकुंज, कारगिल होते हुए आए। मगर सिकंदरा आरओबी की तरफ पुलिस वाहनों को नहीं जाने दे रही थी। वहां से कुछ वाहन आ रहे थे। पुलिस वाहनों को औद्योगिक क्षेत्र की तरफ से निकाल रही थी। इससे यहां पर लंबी लाइन लग गई।

सीएम के आने पर लगा जाम। 

सीएम के आने पर लगा जाम। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed