फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The responsibility for the zone has been taken away from the municipal corporation's outsourced engineers.

Agra News: नगर निगम के आउटसोर्स अभियंताओं से छिना जोन का जिम्मा

Mon, 09 Feb 2026 02:38 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Mon, 09 Feb 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
The responsibility for the zone has been taken away from the municipal corporation's outsourced engineers.
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी सीएम ग्रिड परियोजना के तहत चल रहे कार्यों की निगरानी के लिए शासन के निर्देश पर नगर निगम में आउटसोर्स पर भर्ती हुए तीनों जेई-एई को दिया गया जोन के कार्याें का दायित्व छीन लिया गया है। नगर आयुक्त ने नियमित अभियंताओं की आपत्ति और शासन से मिल रहे संकेतों के बीच अपने पुराने आदेश को पलटते हुए आउटसोर्स अभियंताओं को सिर्फ सीएम ग्रिड के कार्य की निगरानी के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

नए आदेश के तहत सहायक अभियंता जीवेक अपने पूर्व कार्यों के साथ छत्ता जोन के सभी कार्य देखेंगे। इसी तरह अवर अभियंता ट्रैफिक हरिओम को पहले से आवंटित कार्यों के साथ लोहामंडी जोन के सभी कार्य का जिम्मा साैंपा गया है। वहीं, आउटसोर्स पर तैनात सहायक अभियंता सिविल राजपाल सिंह यादव, सहायक अभियंता इलेक्टि्रकल रमेश चंद्र व अवर अभियंता सिविल प्रदीप श्रीवास्तव को सीएम ग्रिड योजना के कार्य आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन

कार्यवाहक मुख्य अभियंता सिविल अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। बता दें, शासन के निर्देश पर हुई नियुक्ति के बाद दायित्वों को लेकर नियमित अभियंताओं ने सवाल उठाए थे। इसी क बाद नगर निगम ने शासन से मार्गदर्शन मांगा था। हालांकि, अभी तक शासन से इस संबंध में कोई निर्देश नहीं मिले हैं। ऐसे में निगम प्रशासन ने अपने पूर्व आदेशों में संशोधन कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed