फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The rain bears witness... it is the budget, not the drains, that has been cleaned out.

Agra News: बारिश दे रही गवाही...नाले नहीं, बजट की हुई सफाई

Fri, 21 Aug 2026 02:29 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
The rain bears witness... it is the budget, not the drains, that has been cleaned out.
सड़कें पानी में डूब गईं।
आगरा। भीषण गर्मी और उमस के बीच बृहस्पतिवार शाम चार बजे हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई लेकिन सड़कों पर हुए जलभराव ने परेशानी बढ़ा दी। आधे घंटे में ही मदिया कटरा, कैलाशपुरी, दौरेठा, अवधपुरी, अलबतिया रोड, शंकरगढ़ पुलिया, हलवाई की बगीची आदि क्षेत्रों में सड़कें पानी में डूब गईं।
विज्ञापन

कई वाहन इंजन तक पानी पहुंचने से बंद हो गए। धक्का लगाकर जैसे-तैसे निकाला गया। जलभराव ने नाला सफाई के नाम पर करोड़ों खर्च के दावों की भी पोल खोल दी। बाग फरजाना के पार्षद शरद चौहान ने बताया कि बारिश के बाद रवि हॉस्पिटल से दिल्ली गेट के बीच बना नाला चोक होने से पानी नहीं निकल पाया।
विज्ञापन

मदिया कटरा से कैलाशपुरी तक सड़क पानी में डूबी रही। यही हाल तोता का ताल का रहा। पुष्पांजलि अस्पताल के सामने और दिल्ली गेट से निकल रहा नाला बंद होने से जलभराव हुआ। शंकरगढ़ पुलिया की भी यही स्थिति रही। केदार नगर से अलबतिया रोड तक और फिर अवधपुरी में कॉलोनियों और घरों में पानी भर गया। दौरेठा क्षेत्र की कॉलोनियों में लोग जलभराव के कारण बाहर नहीं निकल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय निवासी अनिल तिवारी ने बताया कि नालों की सफाई न होने का खामियाजा उठाना पड़ रहा है। नगर आयुक्त आकर सफाई का सच देखें। अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया कि जलभराव वाली जगहों पर पंप लगवाकर पानी निकलवाया गया। कुछ जगह दिक्कतें हैं, जहां स्थायी समाधान के लिए योजना बनाई जा रही है।

सड़कें पानी में डूब गईं।

सड़कें पानी में डूब गईं।

सड़कें पानी में डूब गईं।

सड़कें पानी में डूब गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed