फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The question paper was neither difficult nor easy

सीबीएसईः 10वीं के 14,555 परीक्षार्थियों ने गणित की परीक्षा दी

Fri, 06 May 2022 02:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
The question paper was neither difficult nor easy
आगरा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं की गणित विषय की परीक्षा बृहस्पतिवार को जिले के सभी 32 केंद्रों पर कराई गई। पंजीकृत 14,746 में से 14,555 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 191 अनुपस्थित रहे। परीक्षार्थियों के मुताबिक गणित का प्रश्नपत्र न ज्यादा कठिन और न ही आसान रहा। परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र को सामान्य स्तर का बताया।
विज्ञापन

सीबीएसई के शहर समन्वयक रामानंद चौहान के मुताबिक स्टैंडर्ड मैथ्स में 12,411 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, परीक्षा में 12,249 शामिल हुए। 162 अनुपस्थित रहे। बेसिक मैथ्स में 2,335 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, 2306 ने परीक्षा दी और 29 अनुपस्थित रहे। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि सीबीएसई का सैंपल पेपर हल करने वाले परीक्षार्थियों को टर्म-टू की परीक्षा में लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

प्रश्न अधिक कठिन न आसान पूछे गए। प्रश्नपत्र को सामान्य कह सकते हैं। गणित विषय में अच्छे अंक आने की उम्मीद है। - पलक सिन्हा, परीक्षार्थी
गणित विषय की परीक्षा में भी एनसीईआरटी आधारित प्रश्न पूछे गए। छह नंबर के प्रश्न कुछ घुमाकर पूछे गए थे, बाकी आसान रहे। - नव्या वशिष्ठ, परीक्षार्थी
गणित के प्रश्नपत्र में सारे प्रश्न पाठ्यक्रम से ही पूछे गए थे, मुझे सभी प्रश्न आसान लगे। सभी प्रश्नों को हल कर दिया है। - वैष्णवी, परीक्षार्थी
सीबीएसई की ओर से उपलब्ध कराए गए सैंपल पेपर को हल करने का लाभ मिला। एनसीईआरटी आधारित प्रश्न ही पूछे गए थे। साक्षी कुमारी, परीक्षार्थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed