{"_id":"62740d500822af42ee5beba8","slug":"the-property-of-the-killer-family-will-be-attached-kasganj-news-agr5325533199","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज नोएडा चर्चित हत्या कांड के आरोपियों पर गैंगेस्टर के बाद अब होगी संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज नोएडा चर्चित हत्या कांड के आरोपियों पर गैंगेस्टर के बाद अब होगी संपत्ति कुर्क
विज्ञापन
कासगंज। नोएडा के चर्चित हत्याकांड में आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद अब उनकी संपत्ति कुर्क की जाएगी। एसपी के आदेश पर पुलिस आरोपियों की संपत्तियों का ब्यौरा एकत्रित कर रही है। इनके चिह्नांकन के बाद रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। जिलाधिकारी के आदेश पर संपत्ति को कुर्क किया जाएगा।
अलीगढ़ के गंगीरी क्षेत्र के ग्राम नौगवां निवासी राकेश दोस्त राजेंद्र के साथ पत्नी की तलाश में ढोलना क्षेत्र में आया था। 26 अप्रैल 2018 को उसने राजेंद्र की हत्या की और शव को अपने कपड़े पहनाकर उसका सिर काट दिया। वहीं अपनी एलआईसी की रसीदेें छोड़ दी, जिससे प्रतीत हो कि उसकी हत्या हो गई है। अपनी हत्या का स्वांग रच राकेश लापता हो गया। इधर उसके पिता ने शव की शिनाख्त करते हुए बेटे के ससुरालीजनों पर हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने मामले में डीएनए टेस्ट कराया, इसमें खुलासा हुआ कि शव राकेश का न होकर राजेंद्र का था। पुलिस ने राकेश के पिता बनवारीलाल को गिरफ्तार कर जब पूछताछ की तो मामला खुल गया।
उन्होंने बताया कि दहेज के लिए परिजन व राकेश ने पत्नी व दो बच्चों की हत्या कर शव नोएडा के मकान में दफना दिया था। वहीं राजेंद्र की हत्या कर राकेश लापता हो गया। राज खुलने पर पुलिस ने नोएडा से पत्नी व बच्चों के कंकाल बरामद कर लिए। पुलिस मामले में राकेश, पिता बनवारी, मां, दो भाई तथा एक अन्य महिला रूबी को गिरफ्तार कर 2 सितंबर 2021 जेल भेज चुकी है। पुलिस ने सभी के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दायर कर गैंगस्टर की कार्रवाई भी कर चुकी है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक के आदेश पर आरोपियों की संपत्ति चिह्नांकित की जा रही है। शीघ्र ही कार्रवाई पूर्ण करने के बाद रिपोर्ट डीएम को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजी जाएगी।
दीप कुुमार पंत, क्षेत्राधिकारी (सिटी)।