{"_id":"6195412ef5cd4d0edd00818c","slug":"the-problems-of-blood-pressure-patients-increased-due-to-winter-three-died-mainpuri-news-agr5150098109","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दियों में बढने लगी ब्लड प्रेशर के मरीजों की दिक्कत, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दियों में बढने लगी ब्लड प्रेशर के मरीजों की दिक्कत, तीन की मौत
विज्ञापन
मैनपुरी। सर्दियां आते ही ब्लड प्रेशर के मरीजों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। 24 घंटे में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में तीन की मौत हो गई, जबकि 13 को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। छह मरीजों की हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
सर्दी बढ़ने के साथ ही जिले में हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। शहर के मोहल्ला राधा नगर निवासी 60 वर्षीय मनु देवी बुधवार की सुबह ब्लड प्रेशर की दिक्कत के चलते अचेत होकर घर में गिर गईं। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बिछवां थाना क्षेत्र के गांव वीलों निवासी 70 वर्षीय वीरपाल सिंह को सुबह ब्लड प्रेशर की दिक्कत हुई। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव नगला सोती निवासी 55 वर्षीय भूदेवी को मंगलवार की रात ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके।
----
निमोनिया से बालक और अस्थमा से वृद्ध की मौत
बरनाहल थाना क्षेत्र के गांव नगला सोती निवासी विपिन कुमार के छह दिन के बच्चे को निमोनिया की दिक्कत थी। मंगलवार की रात हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव रानीपुर निवासी 77 वर्षीय दुलारे लाल को अस्थमा की दिक्कत थी। परिजन निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। मंगलवार की रात हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
------
ये हैं लक्षण तो रहें सावधान
-सिरदर्द
-पसीना आना
-पाचन तंत्र गड़बड़
-घुटन होना
-------
ऐसे करें बचाव-
- रोज एक्सरसाइज करें
-नमक का सेवन कम करें
- ध्यान लगाएं
- घी-तेल का इस्तेमाल कम
-गाने सुनें या डांस करें
-हेल्दी डाइट लें
-कुछ देर के लिए धूप में बैठें
-नारियल पानी का सेवन करें
मौसम में ठंडक बढ़ने से मरीजों में ब्लड प्रेशर की दिक्कत बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल में भी ब्लड प्रेशर के मरीज पिछले कुछ दिनों में बढ़े हैं। ब्लड प्रेशर बढ़ने से कई लोग हॉटअटैक का भी शिकार हो रहे हैं। पांच लोगों को इमरजेंसी में मृत अवस्था में लाया गया था, जिनमें तीन के परिजनों ने बताया कि उन्हें ब्लड प्रेशर की दिक्कत थी।
-डॉ. धर्मेंद्र कुमार, प्रभारी ईएमओ जिला अस्पताल