फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The President of Uzbekistan, Shavkat Mirziyoyev will see the Taj Mahal

रविवार को ताज का दीदार करने आ रहे हैं तो जरूर पढ़ लें ये खबर

Fri, 28 Sep 2018 09:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 28 Sep 2018 09:02 PM IST
विज्ञापन
The President of Uzbekistan, Shavkat Mirziyoyev will see the Taj Mahal
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

अगर आप रविवार को ताजमहल का दीदार करने के लिए आ रहे हैं तो सुबह 10:25 से लेकर 2:25 बजे तक न आएं। रविवार को ताजमहल तीन घंटे के लिए आम पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव की ताजमहल यात्रा के कारण मुहब्बत की निशानी को सुबह 11:25 से दोपहर 2:25 बजे तक बंद रखा जाएगा। एक घंटे पहले स्मारकों की टिकट खिड़कियां भी बंद कर दी जाएंगी। 

विज्ञापन


अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि एएसआई एक्ट 1959 के मुताबिक वीवीआईपी विजिट के दौरान ताजमहल को तीन घंटे तक आम पर्यटकों के लिए बंद किया जाएगा। रिपब्लिक आफ उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव अपनी पत्नी जीरोट मिर्जियोयेव के साथ ताज निहारने आएंगे। 
विज्ञापन


उनके आगमन पर ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेट को आम पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाएगा। जो पर्यटक सुबह ताज के दीदार के लिए अंदर होंगे, उन्हें वीआईपी आगमन से पहले बाहर निकालकर स्मारक को पूरी तरह से खाली करा लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की भीड़ बनेगी मुसीबत

The President of Uzbekistan, Shavkat Mirziyoyev will see the Taj Mahal
उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव - फोटो : अमर उजाला

उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की ताज यात्रा रविवार को है। वीकएंड पर रविवार को ताज पर सुबह ज्यादा भीड़ रहती है। जिस समय ताज की टिकटों की बिक्री बंद रहेगी, उस समय ही ट्रेन, यमुना एक्सप्रेसवे और आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे से ज्यादातर पर्यटक आगरा पहुंचते हैं। इन सभी की भीड़ ताज पर पहुंचेगी।
 
ऐसे में अगर पर्यटक अपना समय और परेशानियों से बचना चाहते हैं तो वह इस दौरान आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा या एत्माद्दौला समेत अन्य स्मारक देख सकते हैं। वीआईपी यात्रा खत्म होने पर दोपहर तीन बजे के बाद ताजमहल का दीदार करने जा सकते हैं। 

हालांकि बंदी के कारण भीड़ का जमावड़ा दोनों गेटों पर होगा, ऐसे में प्रवेश के लिए रविवार शाम तक मारामारी के हालात रह सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed