{"_id":"69061756a64530f691065a40","slug":"the-president-of-the-state-womens-commission-inspected-the-district-hospital-kasganj-news-c-175-1-kas1003-139002-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण
विज्ञापन
-अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर ली सुविधाओं की जानकारी
-सीएमओ और सीएमएस को दिए निर्देश, डॉक्टरों की कमी पर जताई चिंता
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान ने शनिवार को जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत की। निरीक्षण के समय सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल और डॉ. सीएमएस संजीव सक्सेना भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, पर्चा काउंटर, दवाई वितरण कक्ष, अल्ट्रासाउंड केंद्र, सीटी स्कैन केंद्र, एक्स-रे केंद्र और महिला वार्ड का जायया। उन्होंने लाइन में मरीजों से उनकी प्रतीक्षा अवधि और किसी भी समस्या के बारे में सीधे बातचीत की। अस्पताल में लगे अग्निशमन उपकरणों की भी जांच की।
उन्होंने महिला वार्ड में भर्ती महिलाओं से उनका हाल जाना और अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। महिला मरीजों के लिए फल की टोकरी भी भेंट की। इस दौरान आयोग की सदस्य रेनू गौड़ भी उनके साथ मौजूद रहीं। उन्होंने सीएमओ और सीएमएस को मरीजों को शासन की ओर से दी जाने वाली हर सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
निरीक्षण के बाद आयोग की अध्यक्ष ने मीडिया से बातचीत ने कहा कि निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। अस्पताल में प्रतिदिन डेढ़ से दो हजार मरीजों की ओपीडी होती है। उसके बावजूद कहीं भी कोई बड़ी खामी नहीं मिली। उन्होंने जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी पर चिंता व्यक्त की। कहा कि सर्जन और विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी है। सीएमओ ने इसे दूर करने के लिए शासन को पत्र लिखा है। जल्द ही डॉक्टरों की कमी को पूरा किया जाएगा।