{"_id":"6193eee446fb29773b58e2e4","slug":"the-policeman-got-shot-while-cleaning-the-revolver-mainpuri-news-agr514890135","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिवाल्वर साफ करने के दौरान दरोगा को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिवाल्वर साफ करने के दौरान दरोगा को लगी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछवां (मैनपुरी)। मंगलवार को छुट्टी से लौटे एक दरोगा को लाइसेंसी रिवाल्वर साफ करने के दौरान गोली लग गई। बैरक में हुई घटना के बाद साथी दरोगा को जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया। आला अधिकारियों ने इसे हादसा बताया है।
थाना में तैनात एसआई प्रेमप्रकाश कौशिक कुछ दिन पूर्व छुट्टी लेकर घर गए थे। मंगलवार को वह वापस आए थे। शाम करीब पांच बजे वह थाने के ऊपर बैरक में अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर को साफ कर रहे थे। तभी अचानक उनका हाथ ट्रिगर पर पहुंच गया और दबाव पड़ते ही गोली चल गई। गोली चलने की आवाज सुनकर थाने में मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर आ गए। उन्होंने देखा कि प्रेम प्रकाश लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़े हुए हैं। दरोगा के पेट में गोली लगी थी, आनन फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी घायल दरोगा के परिजनों को दे दी गई है।
------
दरोगा छुट्टी के बाद ड्यूटी पर आया था, बैरक में अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर साफ कर रहा था। इस दौरान गोली चल गई और वह घायल हो गया। दरोगा को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई भेजा गया है।
विज्ञापन
मधुवन कुमार, एएसपी