{"_id":"68f161f587b94eb64d0a20ca","slug":"the-picture-of-janak-park-will-change-the-corporation-will-get-it-beautified-with-rs-50-lakh-agra-news-c-25-1-agr1067-894565-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जनक पार्क की बदलेगी तस्वीर, निगम 50 लाख से कराएगा सौंदर्यीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जनक पार्क की बदलेगी तस्वीर, निगम 50 लाख से कराएगा सौंदर्यीकरण
विज्ञापन
आगरा। कमला नगर स्थित जनक पार्क जल्द ही एक नई सूरत में नजर आएगा। नगर निगम प्रशासन पचास लाख रुपये की लागत से पार्क का सौंदर्यीकरण कराएगा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों के लिए इस दौरान ख्याल रखा जाएगा।
पार्क की भीतरी और बाहरी दीवारों पर लाल पत्थर लगाया जाएगा। साथ ही लाइटिंग युक्त फव्वारा पार्क की सुंदरता में चार चांद लगाएगा। क्षेत्रीय अभियंता हरी ओम के अनुसार सौंदर्यीकरण कार्य को नए साल से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि पार्क में आने वाले वृद्धजनों के लिए वाचनालय (रीडिंग कॉर्नर) के अलावा किटी पार्टी, योगा, और अन्य छोटे आयोजनों के लिए ओपन स्पेस एरिया भी तैयार किया जाएगा। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।