फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The people of the ruling party occupied the land of the canal department

सत्ता पक्ष के लोगों ने कब्जाई नहर विभाग की जमीन

Sat, 06 Nov 2021 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
The people of the ruling party occupied the land of the canal department
किशनी में प्रेस वार्ता करते विधायक ब्रजेश कठेरिया - फोटो : MAINPURI
किशनी (मैनपुरी)। समाजवादी पार्टी के विधायक ब्रजेश कठेरिया ने भाजपा नेताओं पर नहर विभाग की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। शनिवार को वार्ता कर उन्होंने सत्ता पक्ष के लोगों पर सरकारी जमीन पर प्लॉटिंग करने का आरोप लगाते हुए 13 नवंबर से धरने पर बैठने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सपा विधायक ब्रजेश कठेरिया ने सपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि रामनगर के पास बुढ़ौली माइनर भूमाफियों ने टेल का मुंह बंद कर दिया है। हथपऊ खारजा की वॉल विंग पर दीवाल खड़ी करके प्लॉटिंग शुरू कर दी है। काफी जमीन पर सत्ता पक्ष के लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। कब्जा करने के बाद जमीन की प्लॉटिंग की जा रही है। माइनर का मुंह बंद करके जमीन समतल करने से किसानों को पूरे वेग से पानी नहीं मिल पा रहा है। किसानों की फसल को भारी नुकसान हो रहा है। कई बार कन्नौज व मैनपुरी के एक्सईएन से शिकायत करने के बाद विभागीय अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। अधिकारी भी सत्ता पक्ष के दबाव में कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि नहर विभाग के अधिकारियों ने कब्जे की बात स्वीकार की है। उन्होंने कार्रवाई के लिए विधानसभा में सवाल उठाया है जिसे सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया गया है। विधायक ने 12 नवंबर तक कब्जा तक कब्जाधारकों पर कार्रवाई ने होने पर 13 नवंबर से सपा कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर धरने पर बैठने की चेतावनी दी है। सपा जिला सचिव रामबाबू सविता, डैनी यादव, आशू यादव, छबीले यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed