फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The people of the country trust BJP, people are benefiting from the government schemes.

Agra News: देश की जनता का भरोसा भाजपा पर, सरकार की योजनाओं से लाभांवित हो रहे लोग

Sun, 10 Dec 2023 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 10 Dec 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
The people of the country trust BJP, people are benefiting from the government schemes.
कासगंज। भारतीय जनता पार्टी की विकसित भारत संकल्प यात्रा ने शनिवार को जिले के सभी विधानसभाओं में भ्रमण किया। तवालपुर में जनचौपाल आयोजित की गई। जनचौपाल को सांसद राजवीर सिंह ने संबोधित किया। विधायक व भाजपा के वरिष्ठ नेता भी जनचौपाल में पहुंचे।
विज्ञापन

सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि भाजपा ने सभी वर्गों के लिए जन कल्याण योजनाएं लागू की हैं। जिससे हर वर्ग के लोग लाभांवित हो रहे हैं। सरकार जनकल्याण के कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि देश के तीन राज्यों की जनता ने सरकार के जनकल्याण के कार्यों पर मुहर लगाते हुए रिकॉर्ड जीत दिलाई है। देश की जनता का भरोसा भाजपा पर है। भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने भी सरकार की योजनाओं को गिनाया और लोगों से भाजपा को मजबूत करने का आह्वान किया। तवालपुर के अलावा पथरेकी, गुरहना, तकुआवर, छितोनी, रायो, हतोड़ाखेड़ा, नगला आसानन्द में भारत विकसित संकल्प यात्रा ने भ्रमण किया। यहां भी जनचौपाल आयोजित करे ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, राजवीर सिंह भल्ला, नीरज शर्मा, संजय सोलंकी, कौशल साहू, बॉबी कश्यप, रामनिवास राजपूत, केपी सिंह, रविन्द्र लोधी, डीएस लोधी, डाॅ. शिवप्रताप सिंह, प्रो. नीरज मिश्र, कृष्णा राजपूत, कृष्णकांत वशिष्ठ, कुलदीप प्रतिहार, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed