फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The people of Rathera village with a population of 12,000 will cast their sacrifices at one place only.

Agra News: 12 हजार की आबादी वाले गांव रठेरा के लोग एक स्थान पर ही डालेंगे आखत

Tue, 07 Mar 2023 10:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 07 Mar 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
The people of Rathera village with a population of 12,000 will cast their sacrifices at one place only.
मैनपुरी। जनपद के सबसे बड़े गांव रठेरा के लोग आज भी होली की वर्षों पुरानी परंपरा को निभाते हुए आ रहे हैं। 12 हजार की आबादी वाले गांव के लोग करीब 600 साल पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए एकता की मिसाल पेश कर रहे हैं। आज भी यहां एक ही स्थान पर होली रखी जाती है और सभी मिलकर सामूहिक रूप से आखत डालते हैं।
विज्ञापन



गांव रठेरा के लोग वर्षों पुरानी परंपरा को आज भी निभा रहे हैं। ग्राम पंचायत ने गांव के बीच में यह स्थान होलिका दहन के लिए आरक्षित कर रखा है। इस जगह प्रत्येक साल होलिका दहन किया जाता है। गांव के बुजुर्ग हों या युवा सभी की मंशा है कि वर्षों पुरानी एकता की मिसाल कायम रहे। यादव बाहुल्य गांव में कठेरिया, धोबी, वाल्मीकि, बढ़ई, तेली, नाई आदि जातियों के लोग भी निवास करते हैं। होली पर सभी लोग एक ही स्थान पर आखत डालते हैं। ग्राम प्रधान पूनम यादव ने बताया कि इस बार भी यहां होली को त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। गांव के सभी लोग एक ही स्थान पर बुधवार को आखत डालने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन



हुरियारों की टोलियां पांच दिन करेंगी गांव का भ्रमण
गांव में पांच दिन तक हुरियारों की टोलियां फाग गीतों के साथ घर-घर घूमती हैं। टोलियों के साथ सैकड़ों की संख्या में लोग होते हैं। घरों में उनका आदर सम्मान किया जाता है। पांचवें दिन शाम को होलिका दहन स्थल पर पहुंचकर टोलियां फाग कार्यक्रम का समापन कर देती हैं। पंचमी की रातभर गांव में लोग एक-दूसरे के घर बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



गांव के बुजुर्गों के मार्गदर्शन में चलेंगे कार्यक्रम
फाग टोलियों का मार्गदर्शन बुजुर्गों के हाथों में रहता है। गांव निवासी निरंजन सिंह, रामरहीश, कप्तान सिंह, राजपाल सिंह, प्रमोद कुमार, रामवीर सिंह, अंगूर सिंह, सतेंद्र सिंह टोलियों का मार्गदर्शन करते हैं। इनके ने.तृत्व में गांव के 50 युवाओं की टीम इस बार हुरियारों के सहयोग के लिए साथ चलेगी।



गांव की वर्षों पुरानी परंपरा है, जिसे टूटने नहीं दिया जाएगा। मुझे गर्व है कि मेरा गांव आज भी एकता का संदेश दे रहा है। - केसी यादव, प्रधान प्रतिनिधि



बुजुर्गों से एकता का संदेश प्राप्त किया था। युवा पीढ़ी पूरी जिम्मेदारी के साथ इसे आगे बढ़ा रही है। परंपरा आगे भी चलेगी। - राना प्रताप सिंह


10 साल से गांव में हुरियारों की टोलियां निकालने का मौका मिल रहा है। प्रयास है आगे भी इस परंपरा को जारी रखूंगा। - सत्तेंद्र सिंह

गांव की पहचान है कि सभी लोग एक ही स्थान पर होली के दिन आखत डालने पहुंचते हैं। यह परंपरा आगे भी जारी रहेगी। - संदीप फौजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed