{"_id":"687144e64c2e08ab0508a57d","slug":"the-people-of-nagla-mamo-have-been-living-in-darkness-for-five-days-kasganj-news-c-175-1-agr1054-134344-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पांच दिन से अंधेरे में रह रहे हैं नगला मांमाें के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पांच दिन से अंधेरे में रह रहे हैं नगला मांमाें के लोग
Fri, 11 Jul 2025 10:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 11 Jul 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जनपद न्यायालय के समीपवर्ती गांव नगला मांमों में ट्रांसफाॅर्मर खराब हो जाने से लोग पांच दिन से अंधेरे में रहने के लिए मजबूर हैं। गांव में लाइट नहीं आने से लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। लोगों ने विद्युत निगम कर्मियों से शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नही हुआ।
नगला मांमों में विद्युत आपूर्ति के लिए लगा ट्रांसफाॅर्मर 8 जुलाई को फुंक गया। ट्रांसफाॅर्मर खराब हो जाने से पांच दिन से ग्रामीण अंधेरे में रह रहे हैं। गांव में बिजली नहीं आने से भीषण गर्मी में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाओं को काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीण भगवान सिंह, अनुराधा, सोमदेवी, लौंगश्री, जयसिंह, विजय उपाध्याय ने बताया कि गांव में पांच दिन से ट्रांसफाॅर्मर खराब पड़ा है। इससे गांव में पेयजल की परेशानी हो रही है। मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए दूसरे मोहल्ले में जाना पड़ता है। कई बार विद्युत निगम कर्मियों और अधिकारियों से पूर्व में शिकायत की गई। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। समस्या का समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों ने शुक्रवार को भिटौना बिजली घर पहुंचकर अवर अभियंता से विद्युत आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की।
गांव में पांच दिन से लाइट नही आ रही है। पति सोरन सिंह घर पर बीमार हैं। लाइट न आने से भीषण गर्मी में काफी परेशानी हो रही है। - कुसुमा देवी, ग्रामीण
ट्रांसफाॅर्मर पांच दिन से खराब पड़ा हुआ है। घर में छोटे-छोटे बच्चे और महिलाओं को काफी परेशानी हो रही है। लाइट नहीं आने से बच्चों को पढ़ाई करने में परेशानी हो रही हैं। - चन्द्रपाल, ग्रामीण