फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The people of Kalyanpur-Bharatar village will remain imprisoned in Yamuna for four months

Agra News: चार महीने यमुना की कैद में रहेंगे कल्यानपुर-भरतार गांव के लोग

Thu, 03 Jul 2025 02:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
The people of Kalyanpur-Bharatar village will remain imprisoned in Yamuna for four months
यमुना नदी के बटेश्वर घाट पर बना पांटून पुल।  - फोटो : bah
बाह। बटेश्वर के घाट पर यमुना नदी पर बाह के कल्यानपुर-भरतार गांव को जोड़ने वाला पांटून पुल बुधवार से हटना शुरू हो गया है। 15 अक्तूबर तक चार महीने दोनों गांव अब यमुना नदी की कैद में रहेंगे।
विज्ञापन




करीब 2500 की आबादी वाले कल्यानपुर-भरतार गांव को बटेश्वर से जोड़ने के लिए यमुना नदी पर पांटून पुल बना हुआ था। पुल के रास्ते गांव के बच्चे पढ़ने के लिए स्कूल आते जाते हैं। बाजार करना हो या फिर बीमार को इलाज के लिए ले जाना हो, पांटून पुल से आसान हो गया था। लोगों को खेती-किसानी के काम में पुल से राहत मिलती है।
विज्ञापन


समय सीमा खत्म होने के साथ ही पांटून पुल हटने लगा है। गांव के लोग अब मोटरबोट पर आश्रित रहेंगे। वाहनों की आवाजाही बंद होने से गांव के लोगों को मुश्किलें होंगी। पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार चंद्रसेन तिवारी के मुताबिक 15 अक्तूबर को पुल का फिर से निर्माण होगा। गांव के पूर्व प्रधान रामवीर सिंह, जगवीर सिंह, हरवीर सिंह, शिववीर सिंह, कुलदीप भदौरिया, रिंकू भदौरिया आदि ने पांटून पुल की सौगात देने के लिए विधायक पक्षालिका सिंह से पक्के पुल के निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




चंबल नदी के कैंजराघाट और बटेश्वर घाट पर पक्के पुल के निर्माण की मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखी है। उन्होंने मांग प्रस्ताव पर अमल का आश्वासन दिया है। पुलों के निर्माण के लिए फिर मुख्यमंत्री के सामने फिर से जन भावनाएं रखी जाएंगी। उम्मीद है कि जल्द ही पक्के पुलों को मंजूरी मिलेगी- पक्षालिका सिंह, विधायक बाह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed