फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The path to self-reliant India will emerge only from Swadeshi

Agra News: स्वदेशी से ही निकलेगी आत्मनिर्भर भारत की राह

Mon, 10 Nov 2025 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 10 Nov 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
The path to self-reliant India will emerge only from Swadeshi
फोटो07कासगंज में भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में मौजूद कार्यकर्ता ।स्रोत:विज्ञ​प्ति
कासगंज। देश को आत्मनिर्भर बनाना है तो स्वदेशी क अपनाना होगा। इससे जहां स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे वहीं देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। सोमवार को भाजपा कार्यालय पर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत प्रोफेशनल सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कुछ इन्हीं शब्दों के साथ स्वदेशी के लिए सभी को प्रेरित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी का नारा दिया। कहा कि प्रधानमंत्री ने देशवासियों से भारत में निर्मित वस्तुएं खरीदने का आग्रह किया है, जिससे देश आत्मनिर्भर बन सके। स्वदेशी को अपनाकर हम विकसित भारत की ओर एक कदम बढ़ा सकते हैं। जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के माध्यम से पार्टी समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने का काम कर रही है। वरिष्ठ नेता नवल कुलश्रेष्ठ, विधायक अमांपुर हरिओम वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, राजवीर सिंह भल्ला आदि ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस दौरान डॉ. केत सिंह वर्मा, डॉ. शैलेंद्र यदुवंशी, प्रोफेसर जेसी गुप्ता, ललित नारायण बिरला, डॉ. योगेंद्र चौहान, डॉ. खूब सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गवेंद्र सिंह लोधी, ब्लाॅक प्रमुख विजेंद्र सिंह लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed