फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The original budget of 16.15 crores was passed unanimously

16.15 करोड़ का मूल बजट सर्व सम्मति से किया गया पारित

Fri, 22 Apr 2022 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
The original budget of 16.15 crores was passed unanimously
कासगंज में जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में बोलतीं जिला पंचायत अध्यक्ष रतनेश कश्यप व मंचासीन विधाय? - फोटो : KASGANJ
कासगंज। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष रतनेश कश्यप ने की। कासगंज व अमांपुर के विधायकों ने भी बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में 16.15 करोड़ रुपये का मूल बजट सर्व सम्मति से पारित किया गया। जिले में ग्रामीण विकास की योजनाओं पर सदन में चर्चा हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष रतनेश कश्यप ने बैठक में कहा कि जिला पंचायत द्वारा सर्वसम्मति के आधार पर निर्माण एवं विकास के कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

जिससे ग्रामीणों की समस्याएं हल हो सकें। उन्होंने बैठक में उपस्थित विधायकाें से सहयोग की अपील की। अध्यक्ष ने सभी जिला पंचायत सदस्यों से विकास कार्यों में सहयोग मांगा। अपर मुख्य अधिकारी उज्जवल अंबेश ने कहा कि 14 करोड़ रुपये की लागत से जिला पंचायत के वार्डों में सड़क, नाले आदि के निर्माण कार्य होंगे। 1 करोड़ रुपये की लागत से ग्रामीण क्षेत्रों में लाइटें लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि याकूतगंज में डॉ. आंबेडकर पार्क को मॉडल पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा और यहां ओपन जिम भी बनाई जाएगी। सर्वसम्मति से बैठक में जिला पंचायत का बजट पारित हुआ।
विज्ञापन

अमांपुर के विधायक हरिओम वर्मा एवं सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने जिला पंचायत अध्यक्ष को जिला पंचायत के संचालन में सहयोग का भरोसा दिया। इस बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, जिला पंचायत सदस्य अभय कुमार यादव, आराम सिंह, शाहरुख खान, कमल सिंह, अवनीश कुमार, हरिओम वर्मा, जितेंद्र कुमार, सचिन कुमार, विकास यादव, देवेंद्र सिंह, शिवानी, सितारा कश्यप, सोनूवाला, पूनम शाक्य, भावना राजपूत, हेमलता, श्रीदेवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायकों का शॉल ओढ़ाकर किया गया सम्मान
कासगंज। जिला पंचायत की बैठक में नवनिर्वाचित सदर विधायक देवेंद्र राजपूत एवं अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा पहुंचे। जिनका बैठक के दौरान शॉल ओढ़ाकर और फूल माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। नवनिर्वाचित विधायकों ने जिला पंचायत अध्यक्ष व बोर्ड का स्वागत सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed