फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The old man told the SDM that the accountant has made it dead in the papers.

Agra News: एसडीएम से बोले वृद्ध, लेखपाल ने कागजों में कर दिया मृत

Sun, 21 Jan 2024 05:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 21 Jan 2024 05:57 PM IST
विज्ञापन
The old man told the SDM that the accountant has made it dead in the papers.
फोटो:-41
विज्ञापन


एसडीएम से बोले वृद्ध, लेखपाल ने कागजों में कर दिया मृत
- भाई की मौत होने के बाद उसे भी दर्शा दिया मृत
संवाद न्यूज एजेंसी

भोगांव (मैनपुरी)। नगला कादर के रहने वाले एक वृद्ध एसडीएम से मिले और कहा कि लेखपाल ने उसे मार दिया है। अब आप ही जीवित कर सकती हो। बताया कि लेखपाल ने भाई की मौत के साथ ही उसे भी कागजों में मृत दर्शा दिया है। फर्द खतौनी में नाम दर्ज कराने की मांग की है।

थाना क्षेत्र के गांव नगला कादर निवासी 77 वर्षीय लाखन सिंह ने एसडीएम संध्या शर्मा को बताया की उसके खेत के सह खातेदार भाई नवाब सिंह की मृत्यु हो चुकी है। भाई की मृत्यु के बाद क्षेत्रीय लेखपाल ने भाई के वारिसान को तो भू-आभिलेख में दर्ज कर दिया। लेकिन लेखपाल ने दोनों भाइयों को मरा हुआ बताते हुए उसका भी नाम भू-अभिलेख से हटा दिया है। जबकि वह अभी जीवित है और आपको प्रार्थना पत्र दे रहा है। बताया कि वह कई बार पुत्र को साथ लेकर लेखपाल से मिला। प्रधान ने भी उसके जीवित होने का सबूत दे दिया। उसे भी लेखपाल को दिखा चुका है। लेकिन कागजों में अभी वह मृत ही दर्शाया जा रहा है। एसडीएम ने मामले की जांच क्षेत्रीय लेखपाल कानूनगो देते हुए एक सप्ताह में जांच कर देने और वृद्ध का नाम भू-अभिलेख में दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed