फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The objective of Pragya Parishad is to strengthen Hindutva and Sanatan.

Agra News: प्रज्ञा परिषद का उद्देश्य हिंदुत्व और सनातन को मजबूती देना

Thu, 29 Aug 2024 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 29 Aug 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
The objective of Pragya Parishad is to strengthen Hindutva and Sanatan.
मैनपुरी। बृहस्पतिवार को भांवत चौराहा स्थित निजी संस्थान पर प्रज्ञा परिषद की बैठक हुई। बैठक में प्रज्ञा प्रवाह के यूपी एवं उत्तराखंड के संयोजक भगवती प्रसाद ने कहा कि प्रज्ञा प्रवाह देश और समाज की दिशा और दशा बदलने के लिए हर स्तर पर कार्य करने को तत्पर है। प्रज्ञा प्रवाह का प्रमुख कार्य अनुसंधान है। हम एक ऐसा विमर्श खड़ा करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं जिससे हिंदुत्व और सनातन धर्म को मजबूती मिले।
विज्ञापन

ब्रज प्रांत संयोजक प्रो. वीके सारस्वत ने प्रज्ञा प्रवाह के सिद्धांतों और उद्देश्यों पर जानकारी दी। इससे पहले भगवती प्रसाद ने बैठक का शुभारंभ किया। बैठक में प्रांत सह संयोजक डाॅ. मनोज राठौर, जिला इकाई संयोजक डाॅ. कौशलेंद्र दीक्षित, डाॅ..राघवेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रदीप चौहान, प्रो.मधु गुप्ता, डा. एके सिंह राठौर आदि मौजूद रहे। संचालन प्रज्ञा परिषद के ब्रजप्रांत सह संयोजक प्रसार डाॅ. राजपाल सिंह चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed