फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The newly appointed state president of BJP will hold an organisational meeting tomorrow.

Agra News: भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कल करेंगे संगठन की बैठक

Fri, 26 Dec 2025 02:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
The newly appointed state president of BJP will hold an organisational meeting tomorrow.
पंकज चौधरी
आगरा। भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी आगरा से अपना सियासी मंथन शुरू करेंगे। 27 दिसंबर को वह आगरा में ब्रज क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों, पार्टी के जिलाध्यक्षों व जिला प्रभारियों के अलावा पूर्व प्रत्याशियों से मुखातिब होंगे। इस दौरान वह नई ऊर्जा के साथ काम करने के लिए संगठन के पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। उनके दौरे को लेकर पार्टी पदाधिकारियों ने कदमताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जयपुर हाउस स्थित ब्रज क्षेत्र कार्यालय में क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने प्रदेश अध्यक्ष की बैठक और उनके स्वागत की तैयारियों को लेकर बैठक की। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि आगरा से पहले प्रदेश अध्यक्ष मथुरा में बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने जाएंगे। वहां से आगरा आने पर जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया के नेतृत्व में कीठम के नजदीक सीगना मोड़ पर कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। फिर सिकंदरा में महानगर इकाई उनका स्वागत करेगी और यहां से वह प्रतापपुरा स्थित एक होटल में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। बैठक में पार्टी के 19 संगठनात्मक जिलों के प्रत्याशी, पदाधिकारियों सहित करीब 350 लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed