{"_id":"6a5691605e3faac9bb03f782","slug":"the-new-executive-committee-of-the-rotary-club-of-agra-taj-city-took-oath-pratibha-rana-became-the-president-agra-news-c-364-1-ag11018-131502-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रोटरी क्लब ऑफ आगरा ताज सिटी की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, प्रतिभा राणा बनीं अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रोटरी क्लब ऑफ आगरा ताज सिटी की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, प्रतिभा राणा बनीं अध्यक्ष
विज्ञापन
रोटरी क्लब की बैठक में मौजूद पदाधिकारी।
आगरा। होटल क्लार्क्स शिराज में सोमवार को रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3110 के अंतर्गत रोटरी क्लब ऑफ आगरा ताज सिटी के रोटरी वर्ष 2026-27 का इंस्टॉलेशन समारोह आयोजित हुआ। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जेएस भाटिया ने नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रतिभा राणा ने अध्यक्ष, डॉ. किया पाराशर ने सचिव और डॉ. अमोल शिरोमणि ने कोषाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया।
निवर्तमान अध्यक्ष समीर राणा, सचिव डॉ. विभांशु जैन और कोषाध्यक्ष डॉ. शरद गुप्ता ने नई टीम को दायित्व सौंपे। जेएस भाटिया ने शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण, युवा विकास और जनकल्याण के प्रकल्पों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। समारोह में शशि शिरोमणि, डॉ. डीवी शर्मा, डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, सुनील लवानिया सहित अनेक चिकित्सक, उद्योगपति, शिक्षाविद, समाजसेवी व रोटरी सदस्य मौजूद रहे।