फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The municipality launched a campaign and got the hoardings removed

Agra News: नगर पालिका ने अभियान चलाकर होर्डिंग्स उतरवाए

Tue, 12 Dec 2023 11:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 12 Dec 2023 11:46 AM IST
विज्ञापन
The municipality launched a campaign and got the hoardings removed
गंजडुंडवारा। पालिका ने अवैध रूप से सार्वजनिक स्थानों और बिजली के पोल पर लगे होर्डिंग्स और बैनरों को हटाने के लिए सोमवार को विशेष अभियान चलाया।इस दौरान पालिका कर्मियों ने विभिन्न सार्वजनिक स्थानों से करीब 300 होर्डिंग्स उतारे। नगर के चौराहों और मार्गों पर अवैध रूप से बड़ी संख्या में होर्डिंग्स, बैनर, फ्लेक्स आदि लगे हैं। इन्हें हटाने के लिए पालिका कर्मियों के द्वारा सोमवार को अभियान चलाया गया। पालिका कर्मियों ने नगर में एटा रोड, पटियाली रोड, गांधी रोड, वनखंडी मार्ग, मंडी तिराहा सहित अन्य स्थानों पर अभियान चलाया गया। सभी होर्डिंग्स व फ्लेक्स को हटवाया गया। नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि पालिका कर्मियों ने पुलिस की मदद से अभियान चलाकर होर्डिंग्स व फ्लेक्स उतरवाए हैं। लगभग 300 होर्डिंग्स उतरवाए गए हैं। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से फ्लेक्स व होर्डिंग्स न लोग न लगाएं। इन्हें हटवा कर जुर्माना की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed